facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

पुरानी कारों की मांग सुस्त, नए वाहनों की मांग में इजाफा

Advertisement

सर्वा​धिक बिकने वाले 10 शीर्ष ब्रांडों में बोलेरो के अलावा केवल वैगनआर में इस अवधि के दौरान एक प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई है।

Last Updated- August 11, 2024 | 11:33 PM IST
Auto Sales

पिछले साल के मुकाबले जुलाई में नए यात्री वाहनों की बिक्री में नौ प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पुरानी कारों के बाजार की मांग में गिरावट नजर आ रही है। इसकी वजह सर्वा​धिक बिक्री वाले शीर्ष 10 मॉडल में से आठ मॉडलों के दामों में छह से 10 प्रतिशत के दायरे में गिरावट आना है। जुलाई के लिए श्रीराम मोबिलिटी बुलेटिन के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जुलाई में जहां मारुति स्विफ्ट और मारुति अर्टिगा (पांच साल की औसत आयु के साथ) की कीमत में साल 2023 के इसी महीने के मुकाबले 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई है, वहीं महिंद्रा बोलेरो में छह प्रतिशत का इजाफा देखा गया है। मारुति बलेनो, टाटा नेक्सन और मारुति डिजायर में भी सात प्रतिशत तक की गिरावट आई है। ह्युंडै क्रेटा, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे अन्य ब्रांडों की कीमतों में भी इस दौरान छह प्रतिशत की गिरावट देखी गई। सर्वा​धिक बिकने वाले 10 शीर्ष ब्रांडों में बोलेरो के अलावा केवल वैगनआर में इस अवधि के दौरान एक प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई है।

दिलचस्प बात यह है कि यह ऐसे समय में हुआ है जब नए और पुराने वाहनों की श्रेणी में दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि देखी गई। दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। होंडा शाइन और बजाज पल्सर ही ऐसे दो दोपहिया वाहन रहे, जिनमें पुराने वाहनों की श्रेणी के बीच शीर्ष पांच वाहनों में गिरावट देखी गई। इनमें जुलाई में क्रमश: तीन प्रतिशत और दो प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

श्रीराम फाइनैंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी वाईएस चक्रवर्ती ने कहा, ‘ग्रामीण परिवहन के लिए रीढ़ रहने वाले दोपहिया वाहन की बिक्री में अच्छा प्रदर्शन होने की उम्मीद है। दशहरे से धनतेरस के बीच दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल के करीब 45 लाख के मुकाबले बढ़कर 54 लाख से 55 लाख के दायरे में रह सकती है।’

दूसरी ओर प्रमुख मार्गों पर ट्रक के किराये में जुलाई के दौरान सकारात्मक रुख दिखा है और वा​णि​ज्यिक केंद्रों में अ​धिक त्यौहारी मांग की उम्मीद है। इन मार्गों में कोलकाता- गुवाहाटी-कोलकाता मार्ग के मामले में इस साल जून की तुलना में ट्रिप के भाड़े में 3.9 प्रतिशत का इजाफा दिखा है।

उन्होंने कहा, ‘खरीफ की कटाई नजदीक होने और अच्छी मॉनसूनी बारिश के कारण जलाशयों में प्रचुर मात्रा में पानी होने से आने वाले महीनों में ग्रामीण गतिविधियों में
तेजी आएगी।’

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement