facebookmetapixel
Advertisement
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, Meta से 3 दिन में मांगा जवाब; लॉन्च पर लग सकती है रोकभारत के नए कस्टम्स डिजिटल सिस्टम की दौड़ में TCS, Infosys समेत 5 दिग्गज; 15 दिन में आएगा टेंडरबाजार में दमदार वापसी! सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, कच्चे तेल ने दिया सहाराSIP की बेस्ट डेट कौन-सी है? Market Crash में SIP रोकें या जारी रखें?राष्ट्रपति भवन, संसद बनाने वाली CPWD अब क्यों नहीं रही सरकार की पहली पसंद?Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्र

सीमेंट बाजार में तीसरे नंबर की होड़ बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 12:01 AM IST
Cement

दिल्ली मुख्यालय वाली कंपनी डालमिया भारत (Dalmia Bharat) द्वारा जेपी समूह (Jaypee Group) के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण के बाद सीमेंट क्षेत्र में एकीकरण के अगले दौर की शुरुआत ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। डालमिया भारत ने इसी हफ्ते 5,666 करोड़ रुपये में जेपी समूह के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण करने का ऐलान किया है। दिलचस्प है कि इस सौदे के बाद घरेलू सीमेंट बाजार में तीसरे स्थान की लड़ाई तेज हो गई है। वर्तमान में श्री सीमेंट 4.7 करोड़ टन सालाना क्षमता के साथ घरेलू सीमेंट बाजार की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

सीमेंट उत्पादन क्षमता में 94 लाख टन सालाना का होगा इजाफा

डालमिया भारत के पास फिलहाल 3.7 करोड़ टन सालाना सीमेंट उत्पादन की क्षमता है और इस सौदा के पूरा होने पर कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़कर 4.64 करोड़ टन सालाना हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि जेपी समूह के सीमेंट इकाइयों के अधिग्रहण से डालमिया भारत की उत्पादन क्षमता में 94 लाख टन सालाना का इजाफा होगा।

90 लाख टन उत्पादन क्षमता बढ़ाने की तैयारी

बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में श्री सीमेंट के चेयरमैन एचएम बांगड़ ने कहा कि कंपनी अगले 15 महीने में अपने सीमेंट उत्पादन क्षमता में 90 लाख टन सालाना का इजाफा करने जा रही है, जिससे उसकी कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर सालाना 5.64 करोड़ टन हो जाएगी। बांगड़ ने कहा, ‘कंपनी अधिग्रहण और मौजूदा संयंत्रों के विस्तार के जरिये उत्पादन क्षमता बढ़ाने की मजबूत रणनीति तैयार की है और इस दिशा में वह दृढ़संकल्प है। उन्होंने कहा, ‘कंपनी अधिग्रहण की संभावना भी तलाश रही है। सच तो यह है कि हमने जेपी की सीमेंट संपत्तियों के अधिग्रहण पर भी विचार किया था। लेकिन हम जिन बाजारों में जाना चाहते हैं, उसके लिहाज से यह सौदा हमारे लिए अनुकूल नहीं था। इसलिए हमने इसे नहीं खरीदने का फैसला किया।’

अगले 15 महीने में चालू होंगे तीन नए संयंत्र-बांगड़

बांगड़ ने कहा, ‘अगले 15 महीने में कंपनी के तीन नए संयंत्र चालू होने वाले हैं। इनमें पश्चिम बंगाल में पुरुलिया, राजस्थान में सूरतगढ़ और आंध्र प्रदेश में एक एकीकृत संयंत्र शामिल है। ये संयंत्र कंपनी की उत्पादन क्षमता में 90 लाख टन प्रति वर्ष की और बढ़ोतरी करेंगे।’ बांगड़ ने कहा कि उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होने के बाद घरेलू बाजार में तीसरे स्थान पर कंपनी की पैठ और मजबूत हो जाएगी और बाजार में एकीकरण का कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े: कोल इंडिया की सात परियोजनाएं का विकास करेंगे एमडीओ

मध्य भारत में सीमेंट की खपत देश की कुल मांग का करीब 15 फीसदी

हालिया सौदे से डालमिया भारत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और उत्तर प्रदेश सहित देश के मध्य हिस्से में अपनी पहुंच बनाने में सफल होगी। सीमेंट क्षेत्र के विश्लेषकों के अनुसार मध्य भारत में सीमेंट की खपत देश की कुल मांग का करीब 15 फीसदी है। लेकिन इस बाजार के तेजी से विकास करने की संभावना है क्योंकि यहां प्रति व्यक्ति सीमेंट की खपत 170 किलोग्राम है, जो काफी कम है।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement