facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयानटैक्स की मार से सहमा बाजार! STT बढ़ने से ब्रोकर्स ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घटाया अपना दांवम्यूचुअल फंड में स्मॉलकैप का जलवा: उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क को पछाड़कर निवेशकों को किया मालामालसंकट का असर: 9 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में ₹100 के करीब पहुंचा पेट्रोलपीयूष गोयल का तीन दिवसीय कनाडा यात्रा पर, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और न्यूक्लियर डील पर होगी बातहोर्मुज में तनाव से थमी जहाजों की रफ्तार, अप्रैल में भारतीय बंदरगाहों पर 2% गिरा आयात-निर्यात कार्गो

प्राइवेट सेक्टर की ठंडी प्रतिक्रिया, कपड़ा PLI में होगा बदलाव

Advertisement

सरकार इस क्षेत्र में निजी भागीदारों को आक​र्षित करने के लिए योजना को लचीला बनाने की कर रही तैयारी

Last Updated- November 13, 2023 | 10:11 PM IST
Budget: Textile industry will get a boost, preparation to reduce duty and promote exports! कपड़ा उद्योग को मिलेगी बढ़त, शुल्क में कटौती और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी!

कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में निजी क्षेत्र की कंपनियों की ठंडी प्रतिक्रिया देखते हुए सरकार इसमें ज्यादा लचीलापन लाकर आकर्षक बनाने की तैयारी कर रही है। इससे श्रम आधारित कपड़ा क्षेत्र में निवेश और विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

कपड़ा मंत्रालय ने इस योजना के तहत और उत्पादों को शामिल करने के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी मांगी है। कपड़ा क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना को दो साल पहले लाया गया था, जिसका उद्देश्य मानव निर्मित परिधान और तकनीकी टेक्सटाइल के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है। इसके लिए 10,683 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

मानव निर्मित कपड़े में विस्कस, पॉलिएस्टर, एक्रिलिक शामिल हैं, जिसे रसायनों से बनाया जाता है। निर्यातक मानते हैं कि इस समय देश के कुल परिधान निर्यात में मानव निर्मित कपड़ों के परिधानों की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है। तकनीकी टेक्सटाइल में नए जमाने के कपड़े शामिल हैं, जिसका उपयोग पीपीई किट, एयरबैग, बुलेटप्रूफ जैकेट के उत्पादन में किया जा सकता है। साथ ही इसका उपयोग विमानन, रक्षा एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भी किया जा सकता है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘मानव निर्मित कपड़ों के एचएसएन कोड के दायरे में ज्यादा से ज्यादा श्रे​णियों को शामिल करने के लिए पीएलआई योजना में अ​धिक लचीलापन प्रदान करने के मकसद से कैबिनेट प्रस्ताव जारी किया गया है।’

अ​धिकरी ने आगे कहा कि एचएसएन कोड में ज्यादा लचीलापन लाने के प्रस्ताव का निर्णय इसलिए किया गया है, क्योंकि कपड़ा उद्योग में फैशन तथा कपड़ों की मांग तेजी से बदलती रहती है।

इसलिए प्रोत्साहन को चुनिंदा कपड़ा श्रे​णियों तक सीमित रखना समझादारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अतीत में कोड तय करते समय कुछ त्रुटियां हुई थीं, जिससे कृत्रिम और प्राकृतिक धागे पर भ्रम पैदा हो गया था। इस पर उद्योग के भागीदारों से प्रतिक्रिया भी मिली है। सरकार को उम्मीद है कि अगर पीएलआई योजना में बदलाव होते हैं तो इस क्षेत्र से ज्यादा आवेदन तथा निवेश प्रस्ताव आएंगे।

कपड़ा मंत्रालय ने पहली बार दिसंबर 2021 में इस योजना का दिशानिर्देश जारी किया गया था। इसके तहत सरकार को तकरीबन 6,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के साथ 64 आवेदन मिले थे।

एक साल बाद करीब 7-8 कंपनियां पीछे हट गईं क्योंकि प्रतिकूल निर्यात बाजार एवं विशेषज्ञता नहीं होने के कारण वे मानव निर्मित कपड़े या तकनीकी कपड़ों के उत्पादन में निवेश करने की इच्छुक नहीं थीं।

इस महीने की शुरुआत में कपड़ा मंत्रालय ने नए आवेदन आमंत्रित करने की समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी थी। सरकार कपड़ा क्षेत्र के लिए एक और पीएलआई योजना के वास्ते मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने की प्रक्रिया में है। यह योजना परिधान खंड पर केंद्रित होगा।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement