facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

कोक, पेप्सी मजबूत, लेकिन कोविड को लेकर सतर्क

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:41 AM IST

कोविड-19 महामारी की पहली लहर से कई महीनों तक दबाव महसूस करने के बाद लगातार दूसरी तिमाही में कोक और पेप्सी जैसी प्रमुख शीतल पेय कंपनियां भारत में वित्तीय प्रदर्शन के संदर्भ में मजबूत बनी रहीं।
दो कंपनियों के प्रबंधन ने संकेत दिया है कि मार्च तिमाही दो कंपनियों के लिए मजबूत रही है। कोका-कोला ने भारत और चीन की मदद से अपने स्पार्कलिंग सॉफ्ट ड्रिंक पोर्टफोलियो में 4 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज की है। वहीं पेप्सिको ने समीक्षाधीन तिमाही में भारत में मध्यम एक अंक की वृद्घि दर्ज की।
अटलांटा में स्थित कोका-कोला कंपनी और न्यूयार्क के परचेज में मुख्यालय वाली पेप्सिको इंक जनवरी-दिसंबर के लेखा वर्ष पर अमल करती हैं। पेप्सिको को पेप्सी के अलावा माउंटेन डियू, स्लाइस और माइनट मेड जैसे ब्रांडों के लिए जाना जाता है। अक्टूबर-दिसंबर 2020 की अवधि तीन तिमाहियों के बाद इन दो कंपनियों के लिए राहत लेकर आई। जहां मार्च तिमाही में कोविड संबंधित सख्ती में नरमी बनी रही, जिससे घर से बाहर खानपान संबंधित खपत वृद्घि में मदद मिली, वहीं अप्रैल में यह रुझान बदल गया, क्योंकि भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर तेज हुई है।
कोका-कोला कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी जेम्स क्विंसी ने कहा, ‘भारत कोविड मामलों में तेजी दर्ज कर रहा है और इस वजह से स्थानीय तौर पर लॉकडाउन को बढ़ावा मिल रहा है। लेकिन उभरते बाजारों समेत सभी देशों में टीकाकरण की रफ्तार पर नजर रखने की जरूरत होगी।’
पेप्सिको के चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी रमन लगुआर्ता ने कहा, ‘हमारे सभी बाजारों में सुधार प्रक्रिया असमान बनी हुई है, क्योंकि लॉकडाउन संबंधित सख्ती सभी देशों में अलग अलग है। हालांकि भारत, ब्राजील, रूस और चीन जैसे हमारे विकासशील और उभरते बाजार काफी हद तक मजबूत स्थिति में बने हुए हैं।’

Advertisement
First Published - April 20, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement