facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजीन डोविश, न हॉकिश; महंगाई को तय दायरे में लाने पर रहेगा जोर: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राRBI Policy के बाद डेट फंड्स में कहां लगाएं पैसा? ड्यूरेशन को लेकर बंटी फंड मैनेजर की रायRBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी लेंडर्स के लिए लोन ब्याज दर तय करने के नियम होंगे एक समानसाइबर धोखाधड़ी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई गाइडलाइनRBI MPC Meet: सितंबर में चरम पर हो सकती है अतिरिक्त लिक्विडिटी, FCNR(B) का असर रहेगा अस्थायीRBI MPC Meet: FCNR(B) जमा को समय से पहले बंद करने की कोई बात नहीं, 41 अरब डॉलर जुटेकागज के नोटों से ज्यादा टिकाऊ होंगे पॉलिमर नोट, आरबीआई अगले वित्त वर्ष में कर सकता है शुरुआतRBI MPC Meet: शहरी स​​हकारी बैंक के लिए फिर मिलेंगे लाइसेंस, ₹10,000 करोड़ जमा अनिवार्य

सिप्ला: दमदार प्रदर्शन बरकरार रहने के आसार

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:26 PM IST

कोविड से संबंधित दवाओं की दमदार बिक्री के बल पर सिप्ला ने घरेलू बाजार की बिक्री में लगातार तीसरे महीने दो अंकों में वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अपनी बिक्री में 13.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जबकि भारतीय औषधि बाजार की वृद्धि महज 1.3 फीसदी रही। रेमडेसिविर जैसी कोविड संबंधी दवाओं की बिक्री को अलग कर दिया जाए तो वृद्धि महज 4 फीसदी के दायरे में दिखेगी। हालांकि यह अब भी बाजार की वृद्धि के मुकाबले अधिक है।
कोविड संबंधी दवाओं की बिक्री में आगे चलकर कमी आने के आसार हैं लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू बाजार में सिप्ला का दमदार प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी की बिक्री रफ्तार को गंभीर बीमारियों के दवा पोर्टफोलियो से रफ्तार मिलेगी। कंपनी की कुल बिक्री में क्रॉनिक पोर्टफोलियो (गंभीर बीमारियों से संबंधित दवा) की हिस्सेदारी 55 फीसदी है। घरेलू कारोबार के पुनर्गठन यानी जेनेरिक, प्रेस्क्रिप्शन और ओवर द काउंटर दवाओं को साथ लाने से तालमेल को बेहतर करने और पहुंच बढ़ाने में मदद मिलने के असार हैं।
सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के कुल राजस्व में भारत का योगदान करीब 41 फीसदी रहा। तिमाही के दौरान घरेलू वृद्धि में इन तीनों श्रेणियों का योगदान करीब 17 फीसदी रहा। कोविड संबंधी दवा और क्रॉनिक पोर्टफोलियो के अलावा प्रेस्क्रिप्शन कारोबार से मिली मदद ने अस्पताल कारोबार में वृद्धि की।

Advertisement
First Published - December 8, 2020 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement