facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

सीजी पावर के अल्पांश हिस्सेदारों में हो रहा बदलाव

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:17 AM IST

सीजी पावर ऐंड इंडस्ट्रियल सॉल्युशंस पर नियंत्रण के लिए 700 करोड़ रुपये के सौदे की ट््यूब इन्वेस्टमेंट की घोषणा के दो हफ्ते के भीतर कंपनी में अल्पांश शेयरधारिता के स्तर में बदलाव दिखा है। मौजूदा निवेशकों केकेआर और एलऐंडटी फाइनैंस ने खुले बाजार में अपनी हिस्सेदारी बेच दी, वहीं ब्लू डायमंड प्रॉपर्टीज जैसे नए निवेशक ने कदम बढ़ाया है।
मंगलवार को येस बैंक ने दो चरणों में कंपनी की 8.3 फीसदी हिस्सेदारी बेची जबकि जीडीएन इन्वेस्टमेंट्स ने खुले बाजार से 0.7 फीसदी हिस्सेदारी ली। जून के आखिर में बैंक के पास कंपनी की 12.79 फीसदी हिस्सेदारी थी।
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, ब्लू डायमंड प्रॉपर्टीज ने सीजी पावर की 6.6 फीसदी हिस्सेदारी सोमवार को खुले बाजार से खरीदी। एक अन्य निवेशक सिंग्युलैरिटी होल्डिंग्स ने भी उसी दिन कंपनी की 0.6 फीसदी हिस्सेदारी ले ली। कंपनी के शेयरों मेंं पिछले एक हफ्ते में हुए बल्क डील में केकेआर, विस्तारा आईटीसीएल इंडिया और एलऐंडटी फाइनैंस शामिल है। एक्सचेंजों के आंकड़े बताते हैं कि 7 अगस्त को केकेआर इंडिया डेट ऑपरच्युनिटीज फंड-2 ने कंपनी की 1.2 फीसदी हिस्सेदारी बेची, जबकि केकेआर इंडियन फाइनैंंशियल सर्विसेज ने दो चरणों में 5.8 फीसदी हिस्से की बिकवाली की। उधर, एलऐंडटी फाइनैंंस ने दो चरणों में 10 फीसदी हिस्सेदारी बेची जबकि विस्तारा आईटीसीएल ने 0.8 फीसदी हिस्सेदारी और बेची।

Advertisement
First Published - August 19, 2020 | 12:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement