facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

Sony Pictures Networks India के सीईओ ने कहा- सब्सक्राइबर बेस और रेवेन्यू को बढ़ाने पर रहेगा फोकस

Advertisement

Sony Pictures Networks India के सीईओ सिंह ने एक इंटरनल न्यूजलेटर में कर्मचारियों को लिखा, कंपनी वित्त वर्ष 2024 से अनुभव और सबक लेगी, जो आगे बढ़ने के लिए कदम उठाएगी।

Last Updated- April 03, 2024 | 2:02 PM IST
Sony
Representative Image

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks India) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एन पी सिंह ने कहा कि कंपनी प्रभावशाली कंटेंट के माध्यम से अपने सब्सक्राइबर बेस और रेवेन्यू को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि मंच रणनीतिक साझेदारी पर भी ध्यान दे रही है।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह ने एक इंटरनल न्यूजलेटर में कर्मचारियों को लिखा, कंपनी वित्त वर्ष 2024 से अनुभव और सबक लेगी, जो आगे बढ़ने के लिए कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा, “वित्त वर्ष 2025 की ओर बढ़ते हुए, हम एक चुनौतीपूर्ण वर्ष के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन रचनात्मक भावना और मजबूत संकल्प के साथ तैयार हैं।”

इसके अलावा, सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रभावशाली कंटेंट के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित करना और हमारे सब्सक्राइबर बेस और रेवेन्यू को बढ़ावा देना है।”

यह भी पढ़ें: Adani Green Energy 10,000 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Sony Pictures Networks India के सीईओ ने जानकारी दी कि कंपनी Sony LIV समेत नए शो में निवेश कर रही है।

इसमें ओटीटी मंच ‘सोनी लिव’ में किया गया निवेश भी शामिल है।

सिंह ने कहा, ‘‘ हमारी रणनीति अपनी सेवाओं के दम पर वृद्धि को बढ़ावा देने और रणनीतिक साझेदारी के जरिए बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर जोर देती है।’’

गौरतलब है कि सोनी ने ‘‘समापन शर्तों’’ को लेकर कथित विवाद के बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ प्रस्तावित 10 अरब अमेरिकी डॉलर के विलय समझौते से इस साल जनवरी में हाथ खींच लिए थे। इस कदम के बाद से दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 2:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement