facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंप

भारत में चिप फैब्रिकेशन पर Canon की नजर, लिथोग्राफी मशीन के लिए मैन्युफैक्चरर्स से करार की तैयारी

Advertisement

Canon का मानना ​​है कि उसके पास भारत में सेमीकंडक्टर लिथोग्राफी उपकरण (मशीन) के लिए अच्छे अवसर हैं। इसका इस्तेमाल चिप निर्माण में होता है।

Last Updated- December 22, 2024 | 3:37 PM IST
Canon eyes chip fabrication in India, in talks for lithography machine भारत में चिप फैब्रिकेशन पर Canon की नजर, लिथोग्राफी मशीन के लिए मैन्युफैक्चरर्स से करार की तैयारी
फाइल फोटो

Canon eyes chip fabrication in India: जापान की इमेजिंग और ऑप्टिकल उत्पाद क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कैनन (Canon) का मानना ​​है कि उसके पास भारत में सेमीकंडक्टर लिथोग्राफी उपकरण (मशीन) के लिए अच्छे अवसर हैं। इसका इस्तेमाल चिप निर्माण में होता है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तोशियाकी नोमुरा ने कहा कि कंपनी भारत में सुविधा लगाने के लिए कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।

हालांकि, नोमुरा ने यह नहीं बताया कि उसकी किन कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। लेकिन उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में व्यापक अवसर हैं, क्योंकि कई चिप विनिर्माता अब भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए एक नए गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।

नोमुरा ने बताया, ‘‘बहुत सारे चिप विनिर्माता भारत को एक नए विनिर्माण स्थल के रूप में देख रहे हैं। हम अपने उत्पाद और सेवाएं देने के लिए उन सभी चिप विनिर्माताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह ‘हमारे लिए एक अच्छा अवसर’ है।

टोक्यो स्थित समूह भारतीय बाजार के इस खंड में अपनी प्रौद्योगिकी, उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से योगदान दे सकता है। नोमुरा ने कहा, ‘‘हम उनके लिए यह उपकरण लगा रहे हैं, जिससे वे हमारी प्रौद्योगिकी के जरिये चिप का विनिर्माण कर सकें।’’

Also read: India’s IPO landscape: CY24 भारतीय IPO के लिए एक ब्लॉकबस्टर साल रहा, जानिए पूरी कहानी

उन्होंने कहा कि एक बार जब चिप विनिर्माता भारत में अपना कारखाना स्थापित कर लेंगे, तो तो हम अपने उपकरण स्थापित करेंगे और अपने उत्कृष्ट उत्पाद और समर्थन के माध्यम से हम भारतीय सेमीकंडक्टर उद्योग में योगदान दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी बातचीत के चरण में हैं। मैं अभी इस जानकारी का खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन हमारी जमीनी चर्चा जारी है।’’ कैनन के लिए, भारत वैश्विक स्तर पर ‘सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक’ है। कंपनी भारत में दो अंकीय रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 3:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement