facebookmetapixel
Budget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभ

ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट realty JV में Bharti Enterprises की 50% हिस्सेदारी हासिल करेगा

इस अधिग्रहण के साथ ही भारती 8.53 प्रतिशत की स्वामित्व हिस्सेदारी के साथ बीआईआरईटी में दूसरी सबसे बड़ी इकाई धारक बन जाएगी।

Last Updated- May 16, 2024 | 12:19 PM IST
Bharti
Representative Image

ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट (Brookfield India REIT) ने भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) से चार प्रमुख परिसंपत्तियों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की गुरुवार को घोषणा की। बयान में कहा गया, वाणिज्यिक संपत्तियों का उद्यम मूल्य करीब 6,000 करोड़ रुपये आंका गया है। इसके साथ ही भारती 8.53 प्रतिशत की स्वामित्व हिस्सेदारी के साथ बीआईआरईटी में दूसरी सबसे बड़ी इकाई धारक बन जाएगी।

इसमें कहा गया, ‘‘ ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने भारती एंटरप्राइजेज से चार ग्रेड ए परिसंपत्तियों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिग्रहण में 6,000 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर कुल 33 लाख वर्ग फुट की मार्की वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल हैं। ’’

ब्रुकफील्ड के एशिया प्रशांत क्षेत्र के रियल एस्टेट प्रमुख एवं प्रबंध भागीदार अंकुर गुप्ता ने कहा, ‘‘ हमें इस रणनीतिक उद्यम के माध्यम से भारती के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करते हुए खुशी हो रही है..’’ भारती एंटरप्राइजेज के संयुक्त प्रबंध निदेशक हरजीत कोहली ने कहा कि लेनदेन के साथ ब्रुकफील्ड अपने दो प्रबंधित वाहनों के जरिए मूल रूप से भारती रियल्टी द्वारा विकसित चार प्रमुख संपत्तियों में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का मालिक होगा।

कोहली ने कहा, ‘‘ आरईआईटी में 8.5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ भारती उच्च गुणवत्ता वाली संपत्तियों के सूचीबद्ध खंड में सार्थक स्वामित्व के जरिए ब्रुकफील्ड के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने को उत्साहित हैं।’’

First Published - May 16, 2024 | 10:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट