facebookmetapixel
Advertisement
PM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेत

फिनटेक में फिर से एंट्री करेंगे BharatPe co-founder Ashneer Grover, लॉन्च कर सकते हैं मेडिकल लोन ऐप

Advertisement

Ashneer Grover ZeroPe: Google Play Store लिस्टिंग के अनुसार, ZeroPe को थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn) द्वारा विकसित किया गया है, जो कि अभी टेस्टिंग मोड में है।

Last Updated- April 12, 2024 | 4:09 PM IST
Ashneer Grover
File Photo: BharatPe co-founder Ashneer Grover

भारतपे के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) एक बार फिर से फिनटेक सेक्टर में एंट्री करने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रोवर ‘जीरोपे’ (ZeroPe) मेडिकल लोन ऐप के जरिए अपनी सेकंड इनिंग की शुरुआत करने वाले हैं।

थर्ड यूनिकॉर्न कर रही है ऐप पर काम

Google Play Store लिस्टिंग के अनुसार, ZeroPe को थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn) द्वारा विकसित किया गया है जो  अभी टेस्टिंग मोड में है। थर्ड यूनिकॉर्न की स्थापना ग्रोवर ने भारतपे से बाहर निकलने के बाद की थी और 2023 में क्रिकपे (CrickPe) नामक एक गेमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था।

जीरोपे ऐप दिल्ली स्थित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) मुकुट फिनवेस्ट के साथ पार्टनरशिप में 5 लाख रुपये तक के इंस्टेंट प्री-अप्रूव्ड मेडिकल लोन की पेशकश करेगा।
ZeroPe ऐप वेबसाइट के मुताबिक, इस सेवा का फायदा केवल भागीदारी वाले अस्पतालों में ही उठाया जा सकता है।

ग्रोवर सेवइन, क्यूब हेल्थ, आरोग्य फाइनेंस, नियोडॉक्स, फाइब, केंको और मायकरे हेल्थ जैसे व्यवसायों की बढ़ती श्रृंखला में लेटेस्ट एंट्री है जो मेडिकल बिलों और अन्य वैकल्पिक उपचारों के लिए इंस्टेंट फाइनेंसिंग सॉल्यूशन प्रोवाइड करता है।

यह भी पढ़ें: TCS Hiring: टीसीएस ने की बड़ी हायरिंग, टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से हजारों फ्रेशर्स को दिया मौका

कब लॉन्च हुआ थर्ड यूनिकॉर्न?

ग्रोवर ने जनवरी 2023 में अपनी पत्नी Madhuri Jain Grover और चंडीगढ़ स्थित उद्यमी Aseem Ghavri के साथ थर्ड यूनिकॉर्न लॉन्च किया था।

थर्ड यूनिकॉर्न ने ड्रीम11, मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) और Games24x7 के My11Circle जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए CrickPe के साथ शुरुआत की।

इसने वीवेक वेंचर्स इन्वेस्टमेंट्स (Vevek Ventures Investments) और रिशायु एलएलपी (Rishaayu LLP) की भागीदारी के साथ ZNL ग्रोथ फंड के नेतृत्व में सीड राउंड में 3.5 मिलियन डॉलर जुटाए।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement