भारत बायोटेक का रोटावैक टीका नाइजीरिया में लगेगा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

भारत बायोटेक ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी रोटावायरस ओरल वैक्सीन (टीका) रोटावैक को नाइजीरिया में पेश किया है। यह वैक्सीन बच्चों को जानलेवा बीमारी  डायरिया से बचाती है।
इस समय रोटावायरस से दुनिया में होने वाली मौतों में नाइजीरिया की 14 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नाइजीरिया में हर साल पांच साल से कम उम्र के करीब 50,000 बच्चों की मौत रोटावायरस संक्रमण के कारण होती है। 
भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने एक बयान में कहा, ‘हम विकासशील देशों में बच्चों के बीच संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध हैं। अफ्रीकी महाद्वीप में नाइजीरिया जैसे देशों में बच्चों तथा गरीब लोगों के लिए अच्छी दवाओं की पेशकश कर रहे हैं।’ यह वैक्सीन अब एशिया, अफ्रीका, लातिनी अमेरिका और पश्चिम एशिया के कई देशों में उपलब्ध है। 

First Published : August 24, 2022 | 4:31 PM IST