प्रमुख दोपहिया निर्माता बजाज ऑटो नए साल में 6 नई बाइकों पर सवार होने की तैयारी कर रही है।
कंपनी इन बाइकों की पेशकश कर मोटरसाइकिल बाजार के मध्यम आकार के सेगमेंट में प्रतिद्वंद्वी हीरो होंडा के दबदबे को ध्वस्त कर अपनी बाजार भागीदारी बढ़ाना चाहती है। जनवरी और अगस्त के बीच कंपनी 6 मोटरसाइकिलें लॉन्च करेगी जो ज्यादा स्टाइल, पावर और अन्य खूबियों से लैस होंगी।
इसके अलावा इनकी कीमत और माइलेज 100-सीसी बाइकों के समान होगा जो ज्यादातर दोपहिया प्रेमियों को आकर्षित करती रही हैं। बजाज की ये नई मोटरसाइकिलें 125-सीसी की होंगी और इनकी कीमत 40,000 और 45,000 रुपये के बीच होगी।
कंपनी की योजना हीरो होंडा के दोपहिया वाहनों की बिक्री के साथ बड़े अंतर को पाट कर कम से कम आधा करना और बाजार भागीदारी बढ़ा कर पुन: 27 फीसदी करना है। मौजूदा समय में दोपहिया बाजार में बजाज की बाजार भागीदारी 21 फीसदी है।
बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे मध्यम आकार के सेगमेंट में 60,000 लोगों की जरूरत है तो यह मानते हों कि कीमत और माइलेज समान हो रहा है। तेज, बड़ी और सॉलिड बाइकों के साथ बजाज समान रूप से एक अच्छा नाम है।’
मध्यम आकार के सेगमेंट में मौजूदा समय में 3,50,000 खरीदार हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हीरो होंडा जैसी प्रमुख दोपहिया कंपनी को कुछ अलग एवं नए उत्पादों – 150 सीसी बाइक के जरिये ही टक्कर दी जा सकती है, दूसरी 100 सीसी बाइक के जरिये नहीं।
बजाज ऑटो मध्यम आकार के सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करती रही है। मोटरसाइकिलों की बिक्री में इस सेगमेंट का योगदान 71 फीसदी का है।
बजाज ने कहा, ‘मैं इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ने में सफल रहा हूं। पलसर के साथ मैं इससे थोड़ा दूृर था। डिस्कवर के साथ मैं प्रौद्योगिकी के करीब आया, लेकिन बहुत ज्यादा करीब नहीं।’
बजाज ऑटो दोपहिया कंपनी हीरो होंडा के ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उसकी बाइकों के समान ही कीमत और माइलेज की बाइक पेश करना चाहती है। कंपनी अपनी मोटरसाइकिलों में स्टाइल और पावर के जरिये युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा आकर्षण पेश करना चाहती है, ताकि बिक्री मजबूत रहे।
मिड सेगमेंट में बजाज पहले से ही बड़ी खिलाड़ी रही है। इसमें 60,000 बाइकों की बिक्री कर बजाज को हर महीने 160,000 बाइकों के आंकड़े में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उसे 27 फीसदी की बाजार भागीदारी पुन: हासिल करने में भी मदद मिलेगी।