facebookmetapixel
Advertisement
भाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीद

आरकॉम का बहीखाता मांगा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:23 AM IST

उच्चतम न्यायालय ने सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) मामले की सुनवाई के दौरान आज दिवालिया कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के सालाना वित्तीय आंकड़े तलब कर लिए। एजीआर के बकाये पर फैसला देने के लिए इन आंकड़ों की जानकारी महत्त्वपूर्ण है।
शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार से यह भी पूछा कि आरकॉम का बकाया रिलायंस जियो से वसूला जा सकता है या नहीं। इसके पीछे अदालत का तर्क यह था कि जियो आरकॉम के साथ साझे स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल कर रही है और उससे कमाई कर रही है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से कहा कि एजीआर बकाये की वसूली में मदद के लिए उच्चतम न्यायालय जो भी फैसला करेगा, केंद्र सरकार उससे सहमत रहेगी।
मेहता ने कहा कि स्पेक्ट्रम की बिक्री पर दूरसंचार विभाग (डीओटी) और कंपनी मामलों के मंत्रालय के विचार अलग-अलग हैं। शीर्ष न्यायालय का कहना है कि स्पेक्ट्रम को दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत नहीं बेचा जा सकता। कंपनी मामलों के मंत्रालय ने स्पेक्ट्रम बिक्री की अनुमति मांगी थी, लेकिन आरकॉम की समाधान योजना अब तक मंजूर नहीं हुई है।
आईबीसी के तहत आरकॉम का मामला देखने वाले समाधान पेशेवर ने अदालत को बताया कि एक परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी बनाई जाएगी, जो शून्य ब्याज दर वाले बॉन्ड जारी करेगी। पेशेवर ने कहा कि ये बॉन्ड पांच साल में भुनाए जा सकेंगे। एआरसी संपत्तियों की बिक्री करेगी और 15,140 करोड़ रुपये के बॉन्ड बैंकों को दिए जाएंगे।
उधर रिलायंस जियो ने शीर्ष न्यायालय से कहा कि आरकॉम का बकाया चुकाने का जिम्मा उस पर लादने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। जियो ने कहा कि दोनों कंपनियों ने स्पेक्ट्रम साझा करने का समझौता जरूर किया था, लेकिन एक दूसरे की देनदारी साझा करने का समझौता नहीं हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। न्यायालय ने 14 अगस्त को उन कंपनियों का ब्योरा मांगा था, जो एयरसेल और आरकॉम जैसी दिवालिया हो चुकी कंपनियों को आवंटित स्पेक्ट्रम इस्तेमाल कर रही हैं। उसने केंद्र सरकार, रिलायंस जियो और आरकॉम के समाधान पेशेवर को जरूरी कागजात पेश करने का हुक्म भी दिया था ताकि यह तय हो सके कि आरकॉम पर एजीआर का कितना बकाया है।
न्यायालय ने यह भी पूछा था कि दिवालिया हो चुकी सभी कंपनियों ने स्पेक्ट्रम किसके साथ साझा किया था। उसे पता चला कि रिलायंस जियो पिछले चार साल से आरकॉम का स्पेक्ट्रम इस्तेमाल कर रही है। इस पर जियो ने अदालत से कहा कि स्पेक्ट्रम साझेदारी के दिशानिर्देशों के मुताबिक उसे इस्तेमाल करने वाले को केवल स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क ही चुकाना पड़ता है। 10 अगस्त को सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार को आरकॉम सहित दिवालिया दूरसंचार फर्मों से एजीआर वसूली की योजना बनाने के लिए कहा था।

Advertisement
First Published - August 17, 2020 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement