अशोक लीलेंड: संयंत्र 4 दिन बंद

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 2:42 AM IST

टाटा मोटर्स की तीन दिन जमशेदपुर संयंत्र बंद रखने की घोषणा के ठीक एक दिन बाद हिन्दुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलेंड ने आज अपने संयंत्रों में उत्पादन कार्य सप्ताह में सिर्फ तीन दिन करने की घोषणा की है।


कंपनी ने यह कदम जरूरत से ज्यादा पड़े स्टॉक की मात्रा में कमी लाने के लिए किया है। कंपनी मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों की मांग को लेकर नकदी की कमी और ऊंची ब्याज दरों से जूझ रही है।

कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी के पास मौजूदा स्टॉक को देखते हुए कंपनी ने अगले दो महीनों के लिए उत्पादन में फेर-बदल करने की यह योजना बनाई है। कंपनी के विनिर्माण संयंत्र दिसंबर, 2008 तक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही उत्पादन कार्य करेंगे।

First Published : November 6, 2008 | 9:40 PM IST