facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशान

भारत नहीं छोड़ेगी आर्सेलर मित्तल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:27 PM IST

आर्सेलर मित्तल तकरीबन 96,000 करोड़ रुपये की इस्पात परियोजनाओं में हो रही देरी से घबराई नहीं है। कंपनी ने कहा है कि वह किसी भी हालत में भारतीय परियोजनाएं नहीं छोड़ेगी।
कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी आदित्य मित्तल ने कहा, ‘हम इस्पात परिवार हैं। हमें इस्पात से ज्यादा और कुछ पसंद नहीं है। जब जोर जबर्दस्ती के बावजूद हमने आर्सेलर को नहीं छोड़ा, तो भारत कैसे छोड़ सकते हैं।’
 उन्होंने कहा कि आर्सेलर सौदे के दौरान कुछ यूरोपीय देशों के प्रधानमंत्रियों और वित्त मंत्रियों की ओर से उन्हें बेहद ठंडी प्रतिक्रिया मिली थीं। इतना ही नहीं यूरोप में गनशिप ने उनके हेलीकॉप्टर को नीचे उतरने पर मजबूर कर दिया था। फिर भी उन्होंने आर्सेलर को खरीदकर ही दम लिया।
दुनिया के चौथे सबसे धनी व्यक्ति लक्ष्मी निवास मित्तल के बेटे आदित्य ने कहा कि भारत पर उनका समूह खास ध्यान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि यहां दो परियोजनाओं का काम इस साल के अंत तक आगे बढ़ जाएगा। इसकी वजह यह भी है कि उनकी कंपनी इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्र में रहने वाले लोगों को राहत देना और उनका पुनर्वास करना चुनौती है। लेकिन कंपनी उन लोगों के साथ मिलकर इसके लिए मुनासिब तैयारी करेगी।

Advertisement
First Published - March 6, 2008 | 7:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement