facebookmetapixel
Advertisement
Anti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खातें में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेत

भारत में Apple ने बनाया रिकॉर्ड, 10 अरब डॉलर के iPhone का किया उत्पादन

Advertisement

चालू वित्त वर्ष में ऐपल 18 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन का कर सकता है उत्पादन

Last Updated- November 24, 2024 | 10:03 PM IST
Apple made a record in India, produced iPhone worth 10 billion dollars भारत में Apple ने बनाया रिकॉर्ड, 10 अरब डॉलर के iPhone का किया उत्पादन

ऐपल इंक ने भारत में आईफोन मोबाइल उत्पादन में नया कीर्तिमान बनाया है। उसने चालू वित्त वर्ष के पहले 7 महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में 10 अरब डॉलर मूल्य के मोबाइल फोन का उत्पादन किया था, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अव​धि से 37 फीसदी अ​धिक है। वित्त वर्ष 2024 के पहले 7 महीनों में ऐपल ने 7.3 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन का उत्पादन किया था।

10 अरब डॉलर ऐपल के लिए काखाने में आईफोन की लागत या कीमत है। जब इसमें बिक्री, वितरण, मार्केटिंग, मार्जिन और लॉजि​स्टिक्स का खर्च जुड़ेगा तो इन फोन की अंतिम कीमत 15 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। ऐपल के कुल उत्पादन में से करीब 70 फीसदी या 7 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादन का भारत से निर्यात किया गया जबकि 3 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों की आपूर्ति घरेलू बाजार में की गई।

इस साल अक्टूबर में पहली बार किसी महीने आईफोन का उत्पादन 2 अरब डॉलर के पार पहुंचा है। उत्पादन के बारे में जानकारी के लिए ऐपल के प्रवक्ता को ईमेल किया गया मगर कोई जवाब नहीं आया। स्मार्टफोन के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के बाद ऐपल ने 2021 में व्यापक स्तर पर भारत में आईफोन का उत्पादन शुरू किया था। उस दौरान ऐपल के लिए ठेके पर आईफोन बनाने वाली ताइवानी कंपनियों – फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन (अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स) ने भारत में अपनी मेगा फैक्टरियां लगाई थीं।

पीएलआई योजना के तहत सरकार के पास कंपनियों द्वारा जमा कराए गए आंकड़ों के अनुसार फॉक्सकॉन ने अपने चेन्नई के आईफोन कारखाने से 10 अरब डॉलर मूल्य के कुल उत्पादन में से करीब 56 फीसदी का उत्पादन किया है।

इस साल अप्रैल से अक्टूबर के दौरान कुल आईफोन उत्पादन में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की हिस्सेदारी 30 फीसदी रही। विस्ट्रॉन ने कर्नाटक में आईफोन बनाने का कारखाना लगाया था जिसे करीब 18 महीने पहले टाटा ने खरीद लिया था। अ​धिग्रहण पूरा हेोने के बाद हाल के महीनों में इस कारखाने से आईफोन के उत्पादन में तेजी आई है। शेष 14 फीसदी मूल्य के आईफोन का उत्पादन पेगाट्रॉन ने किया जिसका कारखाना तमिलनाडु में है। ऐपल के लिए ठेके पर आईफोन बनाने वाली तीनों कंपनियों 5 साल की पीएलआई योजना की पात्रता के चौथे साल में हैं।

पिछले साल के मुकाबले इस साल उत्पादन में जितनी वृद्धि हुई है अगर यह रफ्तार ऐसे ही बनी रही तो ऐपल चालू वित्त वर्ष में 18 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन उत्पादन का आंकड़ा पार कर सकता है। ऐपल के भारतीय कारखानों में 18 अरब डॉलर लागत वाले आईफोन की बाजार में कीमत 25 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

सरकार ने वि​भिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 14 पीएलआई योजनाएं शुरू की हैं जिनमें से स्मार्टफोन पीएलआई योजना सबसे सफल रही है।

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement