कंपनियां

Ambuja Cements Q3 Results: नेट प्रॉफिट 39% उछलकर 513 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 7.5% बढ़ा

Ambuja Cements की बिक्री की मात्रा पिछले वर्ष की समान अवधि में 7.7 मिलियन टन से बढ़कर 8.2 मिलियन टन हो गई।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- January 31, 2024 | 1:38 PM IST

Ambuja Cements Q3 Results: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 39.2 प्रतिशत उछलकर 513.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 368.99 करोड़ रुपये था।

अंबुजा सीमेंट्स का स्टैंडअलोन रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ 4,439.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 4,128.5 करोड़ रुपये था।

बिक्री की मात्रा भी बढ़ी

इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) की बिक्री की मात्रा पिछले वर्ष की समान अवधि में 7.7 मिलियन टन से बढ़कर 8.2 मिलियन टन हो गई।

यह भी पढ़ें: Blue Star Q3 results: AC, रेफ्रिजरेटर बनाने वाली कंपनी को हुआ 72 फीसदी का नेट मुनाफा, इस वजह से बढ़ी कमाई

वहीं, ऑपरेशनल लेवल पर दिसंबर तिमाही के दौरान ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टिजेशन (EBITDA) से पहले की कमाई 33 प्रतिशत बढ़कर 851.1 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष समान तिमाही में 638.2 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कहा ?

अंबुजा सीमेंट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अजय कपूर ने कहा, “हमारा प्रदर्शन हमारे लचीलेपन और केंद्रित प्रयासों को दर्शाता है। एक्ससीलेंस की हमारी खोज हमें निरंतर विकास में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है। हम उद्योग परिदृश्य को फिर से परिभाषित करके सभी हितधारकों के लिए मूल्य प्रदान करने के अपने मिशन में दृढ़ हैं।’

यह भी पढ़ें: Quarterly Results: कंपनियां दिसंबर तिमाही में रहीं मजबूत, एलऐंडटी, डॉ. रेड्डीज, स्टार हेल्थ चमकीं

एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स का अधिग्रहण हुआ पूरा

बता दें कि अंबुजा सीमेंट्स ने दिसंबर 2023 में 6.1 MTPA क्षमता वाली सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) का अधिग्रहण पूरा कर लिया था। इस महीने, अंबुजा की सहायक कंपनी एसीसी (ACC) ने 2.8 एमटीपीए क्षमता वाली एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ACCPL) में शेष 55 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया।

First Published : January 31, 2024 | 1:38 PM IST