facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

Amazon ने कर्मचारियों को दफ्तर आकर काम करने को कहा

Advertisement
Last Updated- February 18, 2023 | 2:04 PM IST
Amazon India

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों को हफ्ते में कम-से-कम तीन दिन दफ्तर आकर कम करना जरूरी कर दिया है। नई व्यवस्था एक मई से प्रभावी होगी।

Amazon के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जैसी ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दफ्तर आकर काम करने से कर्मचारियों के साथ उनके टीम लीडर का अधिक प्रभावी संबंध स्थापित हो सकेगा। कोविड-19 महामारी के दौरान घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) की व्यवस्था लागू हुई थी।

लेकिन अब महामारी से जुड़े जोखिम लगभग खत्म होने से कर्मचारियों को वापस कार्यस्थल पर लाने की पहल शुरू की गई है। इस कदम के तहत अमेजन के कर्मचारियों को हफ्ते में कम-से-कम तीन दिन दफ्तर आना जरूरी होगा।

पिछले कुछ समय में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को दफ्तर बुलाना शुरू कर दिया है। इनमें स्टारबक्स, डिज्नी और वॉलमार्ट भी शामिल हैं। हालांकि Amazon के सीईओ ने कहा कि इस नीति के ब्योरे को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ खास पदों पर तैनात कर्मचारियों को नई व्यवस्था से छूट दी जाएगी।

Advertisement
First Published - February 18, 2023 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement