facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेट

Akasa Air: हालात का फायदा उठाने के लिए टिकटों के दाम न बढ़ाएं

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 4:16 PM IST
Akasa Air

आकाश एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विनय दुबे ने बुधवार को कहा कि भारत में हवाई टिकटों के किराये की बहुत अच्छी व्यवस्था है लेकिन एयरलाइंस को किसी विशेष परिस्थिति का लाभ उठाकर टिकटों के दाम नहीं बढ़ाने चाहिए।

पिछले एक महीने में गो फर्स्ट एयरलाइन का परिचालन बंद होने और गर्मियों के मौसम में हवाई टिकटों की मांग में आई बढ़ोतरी के बीच उड़ानों का किराया बहुत अधिक हो जाने को लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है। इसे लेकर नागर विमानन मंत्रालय भी एयरलाइन कंपनियों को वाजिब किराये की एक व्यवस्था बनाने को कह चुका है।

इस संदर्भ में दुबे ने कहा कि हालात का फायदा उठाने के लिए किराया बढ़ाने के मुद्दे पर नागर विमानन मंत्रालय का नजरिया एकदम साफ है और वह इस समय भारत में हवाई टिकटों के औसत दाम की बात नहीं कर रहा है।

आकाश एयर के सह-संस्थापक दुबे ने बातचीत में कहा, ‘हद से ज्यादा किराया वसूलने को लेकर सरकार चिंतित है। एयरलाइन समुदाय से जुड़े होने के नाते हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टिकटों के दाम बहुत ज्यादा न हों।’

उन्होंने कहा, ‘किसी खास स्थिति का फायदा उठाने के लिए दाम बढ़ा देना अच्छी बात नहीं है। भारत में टिकटों का औसत दाम दुनिया में बहुत ग्राहक-अनुकूल है। भारतीय हवाई ग्राहकों के पास सबसे अच्छी टिकट मूल्य प्रणाली है। यह एक तथ्य है और दुनिया में किसी दूसरे देश की तुलना में बहुत सस्ती टिकटें हैं।’

भारत में हवाई टिकटों के दाम बेतहाशा बढ़ने के बाद सरकार भी हरकत में आई है और उसने एयरलाइंस के साथ बैठक कर उन्हें हवाई टिकटों के वाजिब दाम तय करने की एक व्यवस्था बनाने को कहा है। एयरलाइंस को टिकटों के दाम पर नजर रखने को भी कहा गया है। भारत में हवाई टिकटों के दाम सरकारी नियंत्रण से बाहर हैं और एयरलाइंस अपने स्तर पर ही किराया तय करती हैं।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement