facebookmetapixel
Advertisement
मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतरा

लाभ में आने के लिए तौर-तरीके मजबूत करेगी एयर इंडिया

Advertisement

कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों को भेजे संदेश में ये बातें कहीं।

Last Updated- December 27, 2024 | 10:30 PM IST
Air India will strengthen its methods to become profitable लाभ में आने के लिए तौर-तरीके मजबूत करेगी एयर इंडिया

टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया अगले साल 2025 में अपने कामकाज के तरीकों और प्रक्रियाओं को मजबूत करेगी, जिससे कि वह सक्षम बन जाए और परिचालन लाभ में आ जाए। कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों को भेजे संदेश में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि कंपनी अगले साल उत्कृष्टता की साझा संस्कृति विकसित करने, जवाबदेही और ग्राहकों के पंसद बनाने पर ध्यान देगी जिससे कि दोनों विलय से जुड़ी अनिश्चितताएं और चुनौतियां खत्म हो जाएं। नवंबर में विस्तारा का पूर्ण सेवा विमानन कंपनी एयर इंडिया में विलय किया गया था। उससे एक महीने पहले एआईएक्स कनेक्ट का एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय हुआ था जो एयर इंडिया की कम लागत वाली सहायक विमानन कंपनी है।

एयर इंडिया समूह के कर्मचारियों को भेजे संदेश में विल्सन ने कहा है, ‘2025 में विमानन कंपनी की कई और प्रमुख पहलों पर प्रगति दिखेगी। कंपनी अपनी कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाएगी ताकि हम न केवल सुसंगत रहें, बल्कि दक्ष बनें और मुनाफे में आ सकें।’

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement