facebookmetapixel
Advertisement
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्क

Air India सैन फ्रांसिस्को उड़ान के यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाएगी

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 4:16 PM IST
Air India's ferry flight for stranded passengers in Russia

एयर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह तकनीकी खामी की वजह से रूस के सुदूर इलाके में फंसने वाली अपनी दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के सभी यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस करेगी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया इस उड़ान के सभी यात्रियों के टिकट का पूरा पैसा वापस करने के साथ ही उन्हें भविष्य की यात्रा के लिए अपना एक वाउचर भी देगी।

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 173 ने गत छह जून को दिल्ली से उड़ान भरी थी, लेकिन इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने से विमान को रूस के सुदूर इलाके मेगदान में उतारना पड़ा था। इस विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे।

फंसे हुए यात्रियों को मगदान से निकालने के लिए एयर इंडिया ने बुधवार को मुंबई से एक राहत विमान को रवाना किया था। मगदान से यात्रियों एवं चालक दल को लेकर यह विमान गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचा है।

इस तरह एयर इंडिया की एआई 173 उड़ान के यात्रियों को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को तक का अपना सफर पूरा करने में करीब 56 घंटे लग गए। एयरलाइन ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताते हुए कहा कि विमान के एक इंजन में कुछ तकनीकी समस्या दिखने पर पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को अहमियत देते हुए विमान को नजदीकी हवाईअड्डे पर उतारने का फैसला किया था।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement