facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने खोला गेहूं निर्यात, 25 लाख टन कोटा तय; चीनी के एक्सपोर्ट को भी हरी झंडीMarket This Week: आईटी शेयरों में बिकवाली ने बिगाड़ा बाजार का मिजाज, सेंसेक्स-निफ्टी 1% टूटा; आईटी सेक्टर 8.2% फिसलाStock Market Crash: ₹7 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, बाजार क्यों टूटा? 3 बड़ी वजहेंAadhaar Card Update: अपने आधार को दें सुरक्षा कवच, UIDAI ने पेश किया नया लॉक/अनलॉक फीचरBangladesh Election Results 2026: तारिक रहमान की BNP ने पाया बहुमत, नई सरकार बनना तय9 दिन में 3000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,500 पर, अब बाजार किस दिशा में?Post Office Scheme: FY26 में टैक्स बचत का आसान रास्ता, पोस्ट ऑफिस स्कीम देगी गारंटीड रिटर्नHAL: गिरते बाजार में भी Defence Stock ने दिखाया दम, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिए 40% तक अपसाइड के टारगेटQ3 Results Today: Ola Electric से Siemens Energy तक 700 कंपनियां जारी करेंगी नतीजेCPI का बेस ईयर बदलने के बीच महंगाई शांत, अब नजर ब्याज दरों पर, जानें क्या बोले ब्रोकरेज

एयर इंडिया के CEO बोले- हाल की घटनाएं पैमाने के हिसाब से सामान्य, पारदर्शिता से बढ़ा विश्वास

Advertisement

एयर इंडिया सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने कहा कि हाल की परिचालन घटनाएं एयरलाइन के पैमाने और आकार के हिसाब से सामान्य हैं और पारदर्शिता से कंपनी विश्वास मजबूत कर रही है

Last Updated- September 07, 2025 | 10:03 PM IST
Air India CEO Campbell Wilson
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन | फाइल फोटो

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने रविवार को कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइन में परिचालन संबंधी हादसे हमारे पैमाने और आकार के संदर्भ में सामान्य थे, भले ही पिछले तीन महीनों में विमानन कंपनी को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा समीक्षा किए गए उनके संदेश में कहा गया है, ‘पिछले कुछ महीनों में, हमारे संचालन ने आंतरिक और बाहरी, दोनों तरफ से महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया है।’

उन्होंने कहा, ‘सभी एयरलाइनों की तरह, हमें भी कई तरह की परिचालन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से कुछ हमारे नियंत्रण में होती हैं और कुछ नहीं। जब सबकी नजरें हम पर होती हैं, तो समय पर, स्पष्ट और सटीक जानकारी और सही संदर्भ प्रदान करना बेहद जरूरी होता है।’

सीईओ ने कहा कि एयर इंडिया ने घटनाओं की रिपोर्टिंग में ज्यादा स्वायत्तता अपनाई है।

उन्होंने लिखा है, ‘हाल के सप्ताहों में, हम घटनाओं की रिपोर्टिंग में, चाहे वे कितनी भी छोटे क्यों न हों, सामान्य से कहीं अधिक पारदर्शी रहे हैं। यह पारदर्शिता, समय के साथ, विश्वास बनाने में मदद करेगी। हालांकि, अल्पावधि में इससे स्वाभाविक रूप से समाचार कवरेज में वृद्धि होती है और एयर इंडिया समूह में हर दिन 1,200 से ज्यादा उड़ानों (लगभग हर मिनट एक) को देखते हुए, यह बहुत ज्यादा लग सकता है। हालांकि, हमारे पैमाने और आकार के संदर्भ में, घटना की दर पूरी तरह से सामान्य है।’

12 जून को, अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान एआई- 171, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक कॉलेज की इमारत से टकरा गया, जिसमें 260 लोग मारे गए और केवल एक ही व्यक्ति जीवित बचा था।

जुलाई से, एयर इंडिया को परिचालन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। 2 जुलाई को, दिल्ली-वाशिंगटन की एक उड़ान मैंटेनेंस संबंधी समस्याओं के कारण विएना में रुक गई, जिसके कारण दोनों दिशाओं की उड़ानें रद्द कर दी गईं। 21 जुलाई को, एक विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान नहीं भरी, जबकि दूसरा मुंबई में बारिश से भीगे रनवे पर फिसल गया, जिससे टायर फट गए, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।  

Advertisement
First Published - September 7, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement