facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: बढ़ती AI पावर यूज के बीच ग्रीन डेटा सेंटर पॉलिसी जरूरीBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: टेक्नोलॉजी, मटेरियल और सप्लाई चेन से मजबूत होगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर‘AI अपनाओ, भले कमाई क्यों न घट जाए’, TCS ने अपने कर्मचारियों से कहा: इससे घबराने की जरूरत नहींNPS वात्सल्य में बड़ा बदलाव: अब 100% इक्विटी निवेश की छूट, बच्चों के लिए बनेगा भारी फंडखेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030बजट का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा? राज्यों की राजनीति पर वित्त मंत्री का बड़ा सवाल

ईरान-इजरायल तनाव के बीच Air India का फैसला – पश्चिम एशिया के ऊपर से नहीं गुजरेगी इंटरनेशनल फ्लाइट

Advertisement

ईरान पर अमेरिकी हमले और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उड़ानों के मार्ग में बदलाव करने का फैसला किया है।

Last Updated- June 22, 2025 | 7:11 PM IST
Air India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने रविवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि वह पश्चिम एशिया से गुजरने वाली अपनी उड़ानों के रास्तों में बदलाव कर रही है। यह फैसला उत्तरी अमेरिका और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स के लिए लिया गया है। एयरलाइन ने पहले से ही ईरान, इराक और इजराइल के हवाई क्षेत्र से बचने का फैसला किया हुआ है। अब वह फारस की खाड़ी के कुछ इलाकों से भी अपनी उड़ानें नहीं गुजारने की योजना बना रही है। इस बदलाव से संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान और कुवैत जैसी जगहों के लिए उड़ानों का समय बढ़ सकता है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, “इस बदलाव की वजह से इन रास्तों पर उड़ानों के साथ-साथ यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली कुछ फ्लाइट्स का समय भी बढ़ सकता है।”

उन्होंने बताया कि यह फैसला पूरी तरह से यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। एयरलाइन ने एयर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर यह कदम उठाया है ताकि क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से निपटा जा सके।

Also Read: Iran-Israel War: ईरान पर हमले के बाद Trump ने दी चेतावनी, कहा- जल्द शांति नहीं आई तो और हमला करेंगे

ईरान पर हमले ने बढ़ाई चिंता

इस बीच, 22 जून की सुबह अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों फोर्डो, नटांज और इस्फहान पर हवाई हमला किया। इस ऑपरेशन में छह B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने 30,000 पाउंड के “बंकर-बस्टर” बमों का इस्तेमाल किया, साथ ही पनडुब्बियों से 30 टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हमले को “बेहद सफल” करार देते हुए दावा किया कि परमाणु सुविधाएं “पूरी तरह नष्ट” हो गईं।

हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि फोर्डो में केवल कुछ सुरंगों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले ने पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष की आशंका को और बढ़ा दिया है।

एयर इंडिया ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाने को तैयार है। एयरलाइन ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि किसी भी बदलाव या अपडेट की जानकारी उन्हें समय पर दी जाएगी। क्षेत्र में अस्थिर भू-राजनीतिक माहौल के बीच एयर इंडिया अपनी सेवाओं को सुरक्षित और सुचारू रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
First Published - June 22, 2025 | 7:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement