facebookmetapixel
Advertisement
महाराष्ट्र में पांच वर्षों में बंद हुई 36,211 कंपनियां, CM फडणवीस ने कहा: इनमें 76% तो कभी चालू ही नहीं हुई थींकैनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रिव्यू: ₹10,000 की SIP से बने ₹2.66 करोड़, AUM पहुंचा ₹25,251 करोड़RBI ने FCNR(B) स्वैप सुविधा की समयसीमा घटाई, अब 31 अगस्त तक ही जमा होंगे पैसेक्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पारभारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणित

चीन की पाबंदी के बाद मैग्नेट आपूर्ति को लेकर महिंद्रा ने कसी कमर, वैकल्पिक व्यवस्था पर शुरू किया काम

Advertisement

महिंद्रा ने चीन की निर्यात रोक के बीच दुर्लभ खनिज मैग्नेट की कमी से निपटने के लिए इंजीनियरिंग प्रयासों और वैकल्पिक आपूर्ति स्रोतों पर काम शुरू किया है।

Last Updated- August 03, 2025 | 9:55 PM IST
rare Earth metals
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा अगले नौ महीनों के लिए वैकल्पिक साधनों के जरिये दुर्लभ खनिज मैग्नेट की आपूर्ति की योजना बना रही है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बढ़ते उत्पाद पोर्टफोलियो के बीच कच्चे माल की कमी से निपटने के लिए वह ‘इंजीनियरिंग प्रयास’ करेगी। चीन के प्रमुख दुर्लभ खनिज मैग्नेट पर निर्यात प्रतिबंध लगाने के चलते आपूर्ति श्रृंखला में बाधाएं आई हैं, जिसका असर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्रों सहित उपयोगकर्ता उद्योगों पर पड़ा है।

मैग्नेट वाहन, घरेलू उपकरण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में आवश्यक घटक हैं। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमरज्योति बरुआ ने कहा, ‘हमने जो भी कदम उठाए हैं, उनके आधार पर वित्त वर्ष 2025-26 का इंतजाम तो मोटे तौर पर है। अब हमें कुछ मध्यम और दीर्घकालिक कदमों पर काम करना होगा।’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक स्रोतों के माध्यम से भंडार बनाने के लिए कदम उठाए हैं। 

Advertisement
First Published - August 3, 2025 | 9:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement