कंपनियां

एथर इंडस्ट्रीज करेगी 1,000 करोड़ रुपये का निवेश, गुजरात में लगेंगे नए कारखाने

Published by
भाषा
Last Updated- March 23, 2023 | 5:26 PM IST

विशेष केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज ने गुजरात के पनोली में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक शुरुआती समझौता किया है। इसके लिए कंपनी लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

एथर इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा कि उसने गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना से 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

कंपनी इन संयंत्रों का परिचालन 2025 से शुरू करना चाहती है। कंपनी ने हाल में भरूच जिले के पनोली जीआईडीसी में 1,25,000 वर्गफुट के प्लॉट खरीदे हैं।

मौजूदा समय में सूरत के होजीवाला में कंपनी के तीन विनिर्माण संयंत्र, एक अनुसंधान एवं विकास केंद्र और एक पायलट संयंत्र है। वहीं सूरत के ही सचिन में उसके दो मैन्युफैक्चरिंग केंद्र हैं।

First Published : March 23, 2023 | 5:24 PM IST