facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

Adani Ports: नॉर्वे ने अदाणी पोर्ट्स को नैतिक कारणों से पेंशन फंड से बाहर निकाला

Advertisement

Adani Ports: फंड को अदाणी पोर्ट्स के काम करने के तरीके पर शंका है, जिसके कारण उन्हें इस फंड से बाहर रखा गया है।

Last Updated- May 16, 2024 | 3:50 PM IST
Adani Ports orders eight harbor tugs from Cochin Shipyard, deal value Rs 450 crore अदाणी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये

नॉर्वे के केंद्रीय बैंक, Norges Bank ने बुधवार को घोषणा की कि वह ईथिकल (नैतिक) कारणों से तीन कंपनियों को अपने सरकारी पेंशन फंड से बाहर निकाल रहा है। ये कंपनियां हैं भारत की अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ), अमेरिका की एल3हैरिस टेक्नोलॉजीज और चीन की वीचई पावर।

इस फंड को चिंता है कि युद्ध या अशांति के दौरान अदाणी पोर्ट्स लोगों के अधिकारों का उल्लंघन कर सकती है। दूसरे शब्दों में कहें तो, फंड को अदाणी पोर्ट्स के काम करने के तरीके पर शंका है, जिसके कारण उन्हें इस फंड से बाहर रखा गया है।

नॉर्वे के बैंक ने यह भी कहा, “कंपनी को मार्च 2022 से निगरानी में रखा गया था, लेकिन बहिष्करण के फैसले (exclusion decision) को देखते हुए अब वह निगरानी समाप्त हो गई है।” अदाणी पोर्ट्स भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर और 13 बंदरगाहों और टर्मिनलों के साथ एक एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर है, जो देश की बंदरगाह क्षमता का 24 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। नॉर्वे के बैंक का निर्णय 21 नवंबर, 2023 को नैतिकता परिषद की सिफारिश पर आधारित है।

L3Harris और Weichai पावर को किया बाहर

नॉर्वे के सरकारी पेंशन फंड ने दो कंपनियों, Weichai पावर और एल3हैरिस को भी बाहर निकाल दिया है। Weichai पावर को इस शंका के चलते हटाया गया है कि कहीं वो अंतरराष्ट्रीय नियमों को तोड़कर हथियार बेचने में मदद तो नहीं कर रहा। वहीं एल3हैरिस को हटाने का कारण है परमाणु हथियारों के लिए उपकरण बनाने का उसका काम। नॉर्वेस बैंक ने ये नहीं बताया कि इन कंपनियों के फंड में कितने शेयर थे।

नॉर्वे का सरकारी ग्लोबल पेंशन फंड

नॉर्वे की सरकार ने भविष्य के लिये बचत करने और देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए ग्लोबल पेंशन फंड की स्थापना की थी। यह फंड नॉर्वे को उत्तरी सागर में 1969 में मिले तेल से कमाए गए पैसे को संभालता है। इस फंड को इसलिए बनाया गया था ताकि तेल से होने वाली कमाई को समझदारी से खर्च किया जा सके और अर्थव्यवस्था पर बुरा असर ना पड़े।

साल 1990 में इस फंड को बनाने के लिए कानून बनाया गया और 1996 में पहली बार इसमें पैसा जमा किया गया। दुनिया के सबसे बड़े सरकारी धन रखने वाले फंडों में से एक होने के नाते, यह फंड नॉर्वे की अर्थव्यवस्था के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ विदेशों में ही निवेश करता है। इस फंड के पास दुनिया भर की करीब 9,000 कंपनियों के शेयर हैं, जो दुनियाभर में सभी listed कंपनियों के लगभग डेढ़ प्रतिशत शेयरों के बराबर है।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement