facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

Adani ने दो फर्मों में बढ़ाया अपना हिस्सा

Advertisement

प्रवर्तक समूह ने अपनी प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी 69.87 फीसदी से बढ़ाकर 71.93 फीसदी कर ली है।

Last Updated- September 10, 2023 | 10:23 PM IST
Adani Group

उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाले प्रवर्तक समूह ने समूह की दो सूचीबद्ध कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। बंदरगाह से लेकर ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत यह समूह कुछ रिपोर्ट से हुए नुकसान के बाद वापसी का प्रयास कर रहा है।

एक्सचेंजों को भेजी सूचना के अनुसार, प्रवर्तक समूह ने अपनी प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी 69.87 फीसदी से बढ़ाकर 71.93 फीसदी कर ली है। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है कि प्रवर्तकों ने समूह की प्रमुख कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई है। पिछले महीने प्रवर्तकों ने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी 67.65 फीसदी से बढ़ाकर 69.87 फीसदी की थी।

इसके अलावा प्रवर्तक समूह ने अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी 63.06 फीसदी से बढ़ाकर 65.23 फीसदी कर दी है। रिसर्जेंट ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने खुले बाजार से अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड में लगभग 1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है और अन्य 1.2 फीसदी हिस्सेदारी इमर्जिंग मार्केट इन्वेस्टमेंट डीएमसीसी द्वारा खरीदी गई है। दोनों प्रवर्तक समूह की कंपनियां हैं।

अदाणी एंटरप्राइजेज लि. के मामले में कम्पास ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और इनफिनिट ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड द्वारा शेयर खरीदे गए हैं। सूचना में कहा गया है कि यह हिस्सेदारी 14 अगस्त से 8 सितंबर के बीच खुले बाजार से खरीदी गई है। इससे कुछ सप्ताह पहले अमेरिका की जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदाणी समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी थी।

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 10:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement