facebookmetapixel
41% पर ही क्यों अटकी राज्यों की हिस्सेदारी? किसे फायदा, किसे नुकसान?सरकार अगले फाइनैंशियल ईयर में FPO के जरिये LIC में हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचारबजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेश

Citigroup Global समेत 6 फर्मों ने 458 करोड़ रुपये में नेटवेब टेक में हिस्सेदारी खरीदी

इन शेयरों की खरीद औसतन 2,232.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई है। इस तरह पूरे सौदे का मूल्य 458.65 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- August 03, 2024 | 8:52 AM IST
Six firms including Citigroup Global buy stake in Netweb Tech for Rs 458 cr
Representatve Image

सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ और सोसाइटी जनरल सहित छह फर्मों ने शुक्रवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 458 करोड़ रुपये में नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया में हिस्सेदारी हासिल की।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, डिस्कवरी ग्लोबल ऑपर्च्युनिटी मॉरीशस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, इन्वेस्को एमएफ, सोसाइटी जनरल और यूनियन एमएफ ने नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के कुल 20,54,795 शेयर यानी 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

इन शेयरों की खरीद औसतन 2,232.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई है। इस तरह पूरे सौदे का मूल्य 458.65 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, चार प्रवर्तकों – नवीन लोढ़ा, संजय लोढ़ा, नीरज लोढ़ा और विवेक लोढ़ा ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर समान मूल्य पर समान मात्रा में शेयर बेचे।

इन प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बिक्री के बाद, नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह संस्थाओं की संयुक्त शेयरधारिता 75.04 प्रतिशत से घटकर 71.4 प्रतिशत हो जाएगी।

First Published - August 3, 2024 | 8:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट