facebookmetapixel
Advertisement
फेड की ब्याज दर बढ़ी तो सोना, चांदी और बिटकॉइन का क्या होगा? एक्सपर्ट से जानेंनिफ्टी का ट्रेंड बिगड़ा! 24,000 के नीचे कमजोरी का खतरा; Angel One ने बताए 2 शेयर, जानें खरीदारी का भाव और टारगेटOpening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 23,900 के नीचे; आईटी इंडेक्स 1% से ज्यादा टूटाशेयर बाजार खुलने से पहले बदला NSE का नियम, अब 5 मिनट होंगे अहम; जानिए नए प्री-ओपन सेशन में क्या बदलाईरान-अमेरिका के हमलों से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 97 डॉलर के करीब; होर्मुज से आवाजाही बेहद कमStocks To Watch Today: Tata Motors, RVNL, Lupin और JSW Steel समेत इन शेयरों में आज रह सकती है हलचल, रखें नजरटाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किल

चीनी उत्पादन में हो सकती है 10 प्रतिशत की कमी

Advertisement

उद्योग निकाय ने विपणन वर्ष 2023-24 में कुल अनुमानित चीनी उत्पादन लगभग 330.5 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले वर्ष 366.2 लाख टन था।

Last Updated- January 31, 2024 | 11:14 PM IST
Sugar prices

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने कहा है कि देश का कुल चीनी उत्पादन सितंबर में समाप्त होने वाले मौजूदा विपणन वर्ष में 10 प्रतिशत घटकर 330.5 लाख टन रहने का अनुमान है। इसमें एथनॉल के स्थानांतरित चीनी भी शामिल है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम उत्पादन की वजह से कुल उत्पादन नीचे आने का अनुमान है। इस्मा ने बुधवार को विपणन वर्ष 2023-24 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए चीनी उत्पादन का अपना दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया।

उद्योग निकाय ने विपणन वर्ष 2023-24 में कुल अनुमानित चीनी उत्पादन लगभग 330.5 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले वर्ष 366.2 लाख टन था।

महाराष्ट्र में कुल उत्पादन पहले के 118.5 लाख टन से घटकर 99.9 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि कर्नाटक में यह 65.8 लाख टन से घटकर 49.7 लाख टन रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में समीक्षाधीन अवधि के दौरान कुल उत्पादन 118.9 लाख टन से मामूली बढ़कर 119.9 लाख टन होने का अनुमान है।

इस्मा ने बयान में कहा, ‘सरकार ने अबतक 2023-24 के लिए गन्ना रस/बी-हेवी शीरा के माध्यम से एथनॉल के उत्पादन के लिए केवल 17 लाख टन चीनी के ‘डायवर्जन’ की अनुमति दी है। इसका मतलब है कि शुद्ध चीनी उत्पादन लगभग 313.5 लाख टन हो सकता है।’

गन्ना रस और बी-भारी शीरे से एथनॉल बनाने के लिए 38 लाख टन चीनी के उपयोग के साथ विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान शुद्ध चीनी उत्पादन 328.2 लाख टन था।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 11:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement