facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

त्योहारों में बढ़ी खोया कारोबार की मिठास

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:09 PM IST

त्योहारों के नजदीक आते ही दिल्ली की खोया मंडियों में रौनक के साथ-साथ कीमतें भी परवान चढ़ने लगती है।


दिल्ली में मोरी गेट स्थित खोया मंडी के थोक विक्रेताओं ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि पिछले साल के त्योहारी सीजन की अपेक्षा इस बार खोया की थोक कीमतों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह कि कीमतों में ये बढ़ोतरी पिछले दो महीनों के भीतर हुई है।

एपीएमसी (कृषि उत्पाद विपणन समिति) के मुताबिक, खोये की थोक कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह मांग की अपेक्षा कम आपूर्ति है। सिंतबर में खोये की आपूर्ति अगस्त की अपेक्षा लगभग 35 फीसदी तक कम रही है। यही हाल अगर इस महीने भी रहता है तो दीवाली तक खोये की थोक कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी।

इस समय, बाजार में धाप और पिंडी दो प्रकार के खोया उपलब्ध हैं। इस समय धाप की कीमत 9,000 से 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रही है जबकि पिंडी की कीमत 11,000 से 12,500 प्रति क्विंटल के बीच है। खोया व्रिकेताओं ने बताया कि खोया की थोक कीमतों में जिस तरह की बढ़ोतरी हो रही है उस हिसाब से फुटकर विक्रेताओं को लाभ नहीं हो पा रहा है।

पिछले साल इस समय खोया की थोक कीमत 85-90 रुपये प्रति किलो थी जबकि इसकी खुदरा कीमत 150 से 170 रुपये के बीच चल रही थी। इस बार खोया की थोक कीमत 100 रुपये प्रति किलो के आसपास है। इसकी खुदरा कीमत भी 100 से 110 रुपये के पास है। इसके चलते पिछली बार की अपेक्षा कारोबारियों के लाभ में 50 से 60 फीसदी की कमी आई है।

Advertisement
First Published - October 10, 2008 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement