facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

सोने में नरमी अभी यूं ही रहेगी बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:45 AM IST

विश्व भर में छायी आर्थिक मंदी की वजह से सोने में निवेशकों का ध्यान अब डगमगा सा गया है।


कुछ दिन पहले तक सोने को जहां महंगाई के विरुद्ध सुरक्षित निवेश माना जा रहा था पर मौजूदा आर्थिक संकट ने धन की ऐसी किल्लत पैदा कर दी कि लोग अब सोना बेच पैसा उगाहने लगे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में दो से तीन फीसदी तक की कमी हो सकती है।

संपत्तियों की बिकवाली की चली आंधी ने सोने को भी नहीं छोड़ा। पिछले पखवाड़े सोने में हुए उतार-चढ़ाव से निवेशकों का विश्वास डगमगा गया है। पहले जहां सोने में निवेश को सुरक्षित माना जा रहा था पर ऐसा लगता है अब यह धारणा खतरे में पड़ गयी है।

फिलहाल सोना 790 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है जबकि उम्मीद है कि जल्द ही यह 770 डॉलर तक चला जाएगा। यदि फडों का रुझान नहीं बढ़ा तो कयास है कि सोने के भाव महीने भर में 736 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क जाएंगे।

हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का जो दौर है उसमें सोना 736 डॉलर प्रति औंस तक जाए उससे पहले ही उसकी ताजा खरीदारी दुबारा शुरू हो जाएगी। जानकारों का विश्वास है कि इस कीमती धातु के थोड़ा लुढ़कते ही फंडों की ओर से निवेश बढ़ जाएगा। उनके मुताबिक, 770 डॉलर के नीचे जाते ही कई निवेशक फिर से इसकी ओर आकर्षित होने लगेंगे।

यह भी हो सकता है कि सोना 736 डॉलर तक लुढ़कने की बजाय चढ़ते हुए 810 डॉलर प्रति औंस तक चला जाए। कार्वी फॉरैक्स एंड करेंसीज प्राइवेट लिमिटेड के अशोक मित्तल बताते हैं कि यदि सोना इतना ऊंचा गया तो एक संभावना यह भी बनती है कि यह 845 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू ले।

रेलिगेयर कमोडिटीज लिमिटेड के प्रमुख जयंत मांगलिक का मानना है कि देश में सोने की कीमत रुपये के हालचाल पर निर्भर करेगी। मांगलिक ने कहा कि सोने के भाव का पूर्वानुमान काफी मुश्किल काम है क्योंकि इस समय डॉलर की तुलना में रुपये में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है।

हालांकि उन्होंने बताया कि यदि सोने की बिकवाली इसी तरह जारी रही तो सोना 12 हजार तक जा सकता है। एंजिल ब्रोकिंग की एक रिपोर्ट में हाल ही में बताया गया कि सेंसेक्स के गिरने से इस समय निवेशकों का विश्वास काफी कमजोर हो चला है। निवेशक मार्जिन में हुए उतार-चढ़ाव को पाटने के लिए सोने की बिकवाली कर रहे हैं।

यही नहीं फिलहाल यूरो की तुलना में डॉलर मजबूत हो रहा है। कच्चे तेल की कीमतों के घटने से भी सोने की कीमतों पर दबाव बनता दिख रहा है। दूसरी ओर हाजिर बाजार में सोने की कीमतों के अस्थिर होने से इसकी खरीदारी पर बुरा असर पड़ा है। उम्मीद है कि कीमतों में कमी होने से दीवाली से ऐन पहले इसकी खरीदारी में वृद्धि होगी।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सोने में करीब 75 डॉलर की कमी हुई और इसके भाव 791.35 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने की वायदा कीमत हफ्ते की शुरुआत में 13,538 रुपये की तुलना में 12,578 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गई।

Advertisement
First Published - October 20, 2008 | 1:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement