facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

प्याज की बढ़ती कीमतों ने फिर निकाले आंसू

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:42 AM IST

मानसून के चलते उत्पादक क्षेत्रों से आवक के प्रभावित होने से दिल्ली की थोक मंडी में प्याज की कीमतें बढ़कर प्रति बोरी (40 किलोग्राम) 300 रुपये तक पहुंच गयी हैं।


यही नहीं आपूर्ति सीमित होने से थोक कारोबारियों ने जमाखोरी भी शुरू कर दी है। राजस्थान से आने वाली प्याज में 20 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी हुई और यह 140 से 200 रुपये प्रति बोरी पर पहुंच गई। नासिक से आने वाले प्याज में भी 20 रुपये प्रति बोरी की बढ़त हुई और यह 250 से 300 रुपये प्रति मन तक पहुंच गया।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले प्याज की कीमत पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से महंगा ही होता जा रहा है। यही नहीं इसकी खुदरा खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए भी यह महंगा हो रहा है। एक कारोबारी राजू ने बताया कि महाराष्ट्र, इंदौर और राजस्थान से सीमित आपूर्ति के चलते प्याज की कीमतों में ये बढ़ोतरी हो रही है।

इंदौर, नासिक और राजस्थान से औसतन 100 ट्रक रोज होने वाली आवक के  विरुद्ध अभी मात्र 70 ट्रकों की आवक ही हो रही है। मांग और आपूर्ति के जस के तस रहने से टमाटर और आलू की कीमतों मे कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

Advertisement
First Published - June 25, 2008 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement