facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

स्टील और तांबे के बर्तन का कारोबार पड़ा ठंडा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:14 PM IST

शादी विवाह का सीजन न होने और बाजार में मांग गिरने के चलते उत्तर प्रदेश में बर्तन की बिक्री पर खासा असर पड़ा है।
दो साल में पहली बार स्टील और तांबे के बर्तन के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तांबे के बर्तनों के कारोबार के लिए मशहूर मथुरा में भी व्यापारी निराश हैं। राजधानी लखनऊ के बर्तन बाजारों में भी सन्नाटा पसरा है।
राजधानी के बर्तन व्यापारी अमिताभ भट्टाचार्य के मुताबिक इस साल की शुरुआत में स्टील की कीमतें ज्यादा थी जिसके चलते बाजार में बर्तन के भाव चढ़े हुए थे। पर साल के खत्म होने तक स्टील के भाव काबू में आ गए हैं। अब कीमतें काबू में हैं।
राजधानी के थोक बरतन बाजार याहियागंज में स्टील के दाम 150 रुपये प्रति किलो पर चल रहे हैं। बीते साल इसी महीने स्टील के बरतन के दाम 170 से 200 रुपये के भाव चल रहे थे। दूसरी ओर तांबे के बरतन के दाम 350 रुपये से शुरु होकर 450 रुपये प्रति किलो राजधानी के बाजार में चल रहे हैं।
मथुरा के तांबा व्यापारी सतीश शर्मा के मुताबिक जिस समय तांबे की कीमत थोक बाजार में ज्यादा चल रही थी तब व्यापारियों ने स्टॉक जमा कर डाला था। पर अब बाजार भाव गिरने के बाद बरतन बनाना भारी पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - March 15, 2009 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement