facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Smallcap Stock: 5 साल में 350% से अधिक रिटर्न, कंपनी अब कर रही बड़ी तैयारी, शुक्रवार को फोकस में रहेंगे शेयर

Advertisement

कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फंड जुटाने के कई विकल्पों को मंजूरी दी है।

Last Updated- October 02, 2025 | 2:57 PM IST
Stocks to buy today

Smallcap Stock: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक कृषिवल फूड्स (Krishival Foods) शुक्रवार (3 अक्टूबर) को निवेशकों के फोकस में रह सकते है। कंपनी के बोर्ड ने पूंजी जुटाने के विभिन्न विकल्पों को मंजूरी दी है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी निकट भविष्य में फंडरेज़िंग की योजना बना रही है।

कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फंड जुटाने के कई विकल्पों को मंजूरी दी है। इसमें फर्दर पब्लिक इश्यू, राइट्स इश्यू, क्यूआईपी (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट), डेट इश्यू, प्रेफरेंशियल इश्यू या अन्य कोई तरीका शामिल हो सकता है।

फंडरेज़िंग कमेटी का गठन

कंपनी ने यह भी बताया कि उसके बोर्ड ने एक फंडरेज़िंग कमेटी का गठन भी किया है। इससे पहले 27 सितंबर को कंपनी ने बताया था कि बोर्ड पूंजी जुटाने के विकल्पों पर विचार करने के लिए बैठक करेगा और एक समिति का गठन करेगा।

इस बीच, काजू-बादाम और ड्राई फ्रूट प्रोसेसिंग करने वाली कंपनी कृषिवल फूड्स को त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। यह उम्मीद हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती के चलते जताई जा रही है। 22 सितंबर 2025 से ब्राज़ील नट्स, बादाम, पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट्स पर जीएसटी दरें 12 फीसदी से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई हैं। इसके साथ ही आइसक्रीम पर भी जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया है।

Krishival share Performance

कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 वर्षों में लगभग 369 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में शेयर में 53 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद साल की शुरुआत से अब तक यह स्टॉक 88 फीसदी तक चढ़ चुका है। इस साल 11 अगस्त को इसका 52 वीक लो 355 रुपये रहा। इसके बाद शेयर में तेज़ रिकवरी देखने को मिली और 18 सितंबर को यह 471.25 रुपये के हाई लेबल पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - October 2, 2025 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement