facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

दशहरा पिक 2025: हैवीवेट Defence PSU Stock में दिखा ब्रेकआउट, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेट

Advertisement

ब्रोकरेज का कहना है कि अगर स्टॉक थोड़ी गिरावट लेकर 395 रुपये तक आए, तो इसे खरीदने का अच्छा मौका है। स्टॉक ने चार्ट पर “फ्लैग एंड पोल” पैटर्न दिखाया है

Last Updated- October 02, 2025 | 9:39 AM IST
Defence Stocks
Representational Image

Dussehra Pick 2025: नवरत्न डिफेंस पीएसयू Bharat Electronics Limited (BEL) का स्टॉक इस समय लगभग 404 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज फर्म च्वाइस ब्रोकिंग के दशहरा 2025 के लिए इसे टॉप पिक बनाया है।  ब्रोकरेज का कहना है कि अगर स्टॉक थोड़ी गिरावट लेकर 395 रुपये तक आए, तो इसे खरीदने का अच्छा मौका है। स्टॉक ने चार्ट पर “फ्लैग एंड पोल” पैटर्न दिखाया है। इसका मतलब है कि लंबे समय तक कीमत स्थिर रही, फिर तेज बढ़त आई (इसे ‘पोल’ कहते हैं) और फिर थोड़ी स्थिरता बनी (इसे ‘फ्लैग’ कहते हैं)। यह पैटर्न बताता है कि बाजार में खरीदारी की भावना मजबूत है।

BEL स्टॉक के तकनीकी संकेत क्या कह रहे हैं?

ब्रोकरेज के मुताबिक, BEL अपने 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि स्टॉक में ऊपर बढ़ने की क्षमता है। RSI इंडिकेटर 62.10 पर है, जो खरीददारों के पक्ष में है। अगर स्टॉक ₹410 के ऊपर क्लोज करता है, तो यह और ऊपर बढ़ सकता है और अगले टारगेट ₹444 और ₹480 तक हो सकते हैं।

BEL निवेशकों के लिए मौके क्या हैं?

ब्रोकरेज का कहना है कि निवेशक इस समय ₹404 पर स्टॉक खरीद सकते हैं। अगर कीमत थोड़ी गिरकर ₹395 तक आती है, तो इसे और खरीदने का अवसर है। नीचे की तरफ ₹380 का मजबूत सपोर्ट है; अगर यह टूटता है, तो थोड़ी कमजोरी देखने को मिल सकती है। लेकिन इस स्तर के ऊपर बने रहने पर स्टॉक में ऊपर बढ़ने की उम्मीद बनी रहती है।

चार्ट और तकनीकी संकेतों को देखकर कहा जा सकता है कि यह स्टॉक पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए अच्छा मौका है। दशहरा 2025 पिक के रूप में इसे चुना गया है। ब्रेकआउट और तेजी वाली रैली के चलते निवेशक मीडियम और लॉन्ग टर्म दोनों में फायदा उठा सकते हैं।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है।  बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - October 2, 2025 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement