facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

तंबाकू उत्पादन में बढ़ोतरी का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:41 PM IST


तंबाकू समिति ने आगामी वित्त वर्ष 2008-09 के लिए कर्नाटक वर्जिनिया या पारंपरिक किस्म के तंबाकू उत्पादन का लक्ष्य 10 करोड़ किलोग्राम तय किया है। उत्पादन का यह लक्ष्य चालू वित्त वर्ष की फसल के मुकाबले 5.26 फीसदी अधिक है। चालू वित्त वर्ष में इसका उत्पादन 9.5 करोड़ किलोग्राम रहा।


तंबाकू समिति के एक सदस्य के मुताबिक विश्व स्तर पर खासकर यूरोप के देशों में इस किस्म के तंबाकू की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके उत्पादन लक्ष्य को बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि तंबाकू के मूल्य में बढ़ोतरी होने के बाद भारतीय तंबाकू एसोसिएशन व अन्य तंबाकू व्यापारी इस लक्ष्य को 12 करोड़ किलोग्राम करने की सिफारिश कर रहे थे। लेकिन समिति ने इसका लक्ष्य 10 करोड़ किलोग्राम ही तय किया। कर्नाटक की तंबाकू फसल का लक्ष्य तय करते समय समिति ने इस साल गत दो महीनों के दौरान बाजार में नीलाम हुए तंबाकू की मात्रा को भी ध्यान में रखा।


इस दौरान बिक्री के लिए 87 मिलियन किलोग्राम तंबाकू की नीलामी की गई जो गत साल की समान अवधि के दौरान होने वाली नीलामी से थोड़ी ही अधिक है। कर्नाटक वर्जिनिया का उत्पादन मुख्य रूप से मैसूर के दक्षिण व मालंद ताल्लुक में होता है। साथ ही इसका उत्पादन हसन व शिमोगा जिले में भी होता है। जानकारी के मुताबिक समिति में पंजीकृत उत्पादकों की संख्या 40,000 से भी अधिक है। समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक राज्य में बारिश में कमी के कारण उत्पादन में कमी दर्ज की गई।


कुछ अफ्रीकी देशों में राजनैतिक अस्थिरता के कारण वहां के तंबाकू उत्पादन में गिरावट आई है। इस कारण से कर्नाटक के तंबाकू की मांग में मजबूती आई है। इसके अलावा अन्य देशों से भी इस तंबाकू की मांग हो रही है। चालू वित्त वर्ष के फसली मौसम के दौरान 876.1 लाख किलोग्राम तंबाकू का विपणन किया गया।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement