facebookmetapixel
Advertisement
ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के करीब पहुंचा तो IT शेयर धड़ाम, निफ्टी 3 महीने के निचले स्तर पर; 23,431 पर हुआ बंदEditorial: ईरान-अमेरिका तनाव से $100 के करीब पहुंचा तेल, भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबावविदेशी निवेश से चमक रहे रक्षा और अंतरिक्ष स्टार्टअप्स, लेकिन क्या भारत की रणनीतिक तकनीक सुरक्षित?राजकोषीय घाटे पर काबू, लेकिन बढ़ती सब्सिडी और योजनाओं में कम खर्च ने बढ़ाया सरकार का सिरदर्दचीन को मात देने की तैयारी! भारत में बैटरी विनिर्माण को बढ़ावा, मिलेंगे 20 लाख नए रोजगारशेयर बाजार में हाहाकार: क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होते ही सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23,431 पर बंदBRICS में भारत को $226 अरब का बड़ा घाटा, चीन और रूस से कितना बिगड़ा व्यापार का हिसाब?रिफंड के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं, NCH ने 16 महीनों में ग्राहकों को दिलाए ₹105 करोड़रेरा के 10 साल बाद भी घर खरीदार बेहाल, 27.6 लाख परिवारों के ₹12.44 लाख करोड़ अटकेHDFC AMC पर जेफरीज और मोतीलाल ओसवाल बुलिश, शेयर में 31% तेजी की उम्मीद; जानिए ग्रोथ के बड़े ट्रिगर

Sunflower oil: वायदा कारोबार से मिला सूरजमुखी तेल को दम

Advertisement

कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स पर 12 नवंबर को शुरू हुआ था कच्चे सूरजमुखी तेल का वायदा कारोबार। कारोबार शुरू होने के 4 कारोबारी दिनों के दौरान इसके वायदा भाव 5 फीसदी बढ़ चुके हैं

Last Updated- November 16, 2023 | 6:21 PM IST
Edible oil

वायदा बाजार में कच्चे सूरजमुखी तेल (Sunflower oil) को दम मिलता दिख रहा है। इस तेल का वायदा कारोबार शुरू होने के बाद से इसकी वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

दीवाली के दिन मुहूर्त कारोबार के दौरान ही कच्चे सूरजमुखी तेल का वायदा कारोबार शुरू हुआ था। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी इस तेल के वायदा भाव में तेजी जारी रह सकती है।

वायदा कारोबार शुरुआत के बाद से कच्चे सूरजमुखी तेल के भाव 5 फीसदी चढ़े

कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर दीवाली के दिन मुहूर्त कारोबार के समय 12 नवंबर को कच्चे सूरजमुखी तेल का वायदा कारोबार शुरू हुआ है।

कच्चे सूरजमुखी तेल का जनवरी अनुबंध शुरुआत वाले दिन 868 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, आज यह खबर लिखे जाने के समय 911 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस तरह कारोबार शुरू होने से 4 कारोबारी दिनों के दौरान इस तेल के वायदा भाव में करीब 5 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को तो इसने 931 रुपये के भाव का उपरी स्तर छू लिया था।

आगे भी तेजी जारी रहने के आसार

जानकारों के मुताबिक कच्चे सूरजमुखी तेल के वायदा भाव में आगे भी तेजी जारी रह सकती है। आईग्रेन इंडिया में कमोडिटी विश्लेषक राहुल चौहान ने बताया कि कच्चे सूरजमुखी तेल का वायदा कारोबार अभी नया नया शुरू हुआ है। ऐसे में खरीदारों की इसकी दिलचस्पी है। शुरुआत के बीते 4 कारोबारी दिनों के दौरान ओपन इंटरेस्ट में बढोतरी देखी जा रही है। ऐसे में आगे भी खरीदार इसमें खरीद बढा सकते हैं।

अगले महीने तक जनवरी अनुबंध के भाव बढ़कर 950 रुपये तक जा सकते हैं। इस समय इस अनुबंध के भाव 910 रुपये प्रति क्विंटल है। हालांकि बुधवार को आई बड़ी तेजी के बाद आज इसके भाव में नरमी देखी गई। सूरजमुखी के बडे उत्पादक देश रूस व यूक्रेन में इसकी फसल कमजोर होने से भी लंबी अवधि में इसकी कीमतों में तेजी को बल मिल सकता है।

कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि इस समय दिसंबर अनुबंध 907 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। यह बढकर 923 रुपये तक जा सकता है। नीचे में भाव 875 रुपये तक आ सकते हैं। देश में वर्ष 2022—23 के दौरान बड़े पैमाने पर सूरजमुखी तेल का आयात हुआ है। उक्त तेल वर्ष में 30 लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात हुआ है, जो इससे पहले वाले तेल वर्ष में आयात हुए 19.40 लाख टन से करीब 55 फीसदी ज्यादा है। इस तेल के आयात में भारी बढोतरी की वजह शून्य आयात शुल्क होना है।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 6:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement