facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

SFURTI योजना से 3 लाख से ज्यादा पारंपरिक कारीगरों को फायदा, आमदनी 15 से 18% बढ़ी

Advertisement

SFURTI योजना का उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों और कारीगरों को संगठित कर उनकी आय, उत्पादन क्षमता और बाजार पहुंच बढ़ाना है

Last Updated- March 16, 2026 | 6:18 PM IST
Handloom Workers
प्रतीकात्मक तस्वीर

SFURTI- MSME: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की पारंपरिक उद्योगों के पुनरुद्धार हेतु निधि (SFURTI) योजना का पारंपरिक कारीगर खूब लाभ उठा रहे हैं। इस योजना से इन कारीगरों की आय में भी इजाफा हो रहा है। इस योजना को एक दशक पहले विभिन्न क्षेत्रों के लिए मंजूरी दी गई थी।

SFURTI योजना से कितने कारीगरों को मिला लाभ?

एमएसएमई मंत्रालय के मुताबिक देश भर में पारंपरिक कारीगरों को संगठित कर उनकी आय और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में इस योजना के तहत काम तेजी से हुआ है। इस योजना के तहत 3.03 लाख पारंपरिक कारीगरों को लाभ मिला है। इसके साथ ही इस योजना के तहत वर्ष 2015-16 से अब तक 513 क्लस्टरों को मंजूरी दी जा चुकी है।

Also Read: भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं, पूरी क्षमता से चल रहीं सभी रिफाइनरियां: सरकार

SFURTI योजना से बढ़ रही है कारीगरों की आमदनी

SFURTI योजना न केवल पारंपरिक कारीगरों को रोजगार दिला रही है, बल्कि यह उनकी आमदनी बढ़ाने में भी सहायक साबित हो रही है। एमएसएमई मंत्रालय का कहना है कि मंत्रालय द्वारा कार्यरत SFURTI क्लस्टरों की समीक्षा से पता चला है कि मूल्य संवर्धन, उत्पाद विविधीकरण तथा घरेलू और निर्यात बाजारों तक पहुंच बढ़ने के कारण कारीगरों की आय में सामान्यतः 15 से 18 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) में नियमित वेतन आधारित कार्य के माध्यम से रोजगार सृजन भी बढ़ा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका अधिक स्थिर और सुरक्षित हुई है।

क्या है SFURTI योजना और कैसे करती है काम?

इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों और कारीगरों को संगठित कर उनकी आय, उत्पादन क्षमता और बाजार पहुंच बढ़ाना है। यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को मजबूत करने के लिए चलाई जाती है। इस योजना में हार्ड इंटरवेंशन के तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) का निर्माण, प्लांट एवं मशीनरी की खरीद और स्थापना तथा कच्चे माल के लिए रॉ मटेरियल बैंक की व्यवस्था की जा रही है। वहीं सॉफ्ट इंटरवेंशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम, एक्सपोजर विजिट, बायर-सेलर मीट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत नियुक्त तकनीकी एजेंसियां क्लस्टरों को मार्केटिंग रणनीति तैयार करने, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री बढ़ाने, डिजिटल प्रचार और नए मीडिया के उपयोग में भी मदद कर रही हैं।

Advertisement
First Published - March 16, 2026 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement