facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

सोने में मजबूती, चांदी भी चमकी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:09 PM IST

सोने व चांदी की कीमतों में बुधवार को फिर से तेजी का रुख देखा गया। माना जा रहा है कि यह तेजी स्टॉकिस्टों व जूलरी निर्माताओं के कारण काफी अधिक मात्रा में सोने की खरीदारी के कारण आई।


सोने के भाव प्रति दस ग्राम 190 रुपये की मजबूती के साथ 12, 370 रुपये के स्तर पर देखे गए वही चांदी की कीमतों में प्रति किलो 500 रुपये की तेजी रही। चांदी की कीमत 23,100 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर चली गई। बुधवार को सोने की जमकर खरीदारी हुई। इस खरीदारी के कारण सोने के कारोबार में 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। गौरतलब है कि सोने की कीमत गत 20 मार्च को प्रति आउंस 941.95 डॉलर के स्तर पर था।


अमेरिकी डॉलर में गिरावट के कारण सोने की तरफ निवशेकों का रुझान काफी अधिक देखने को मिल रहा था। बाजार के जानकारों का कहना है कि विश्व बजार में सोने में उछाल के कारण इसकी कीमत में बढ़ोतरी हो गई लेकिन इसकी भौतिक मांग में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई। स्टैंडर्ड सोने व आभूषण की कीमत में प्रति दस ग्राम 190 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसकी कीमत प्रति दस ग्राम 12,370 से 12,220 रुपये के स्तर पर पहुंच गई।


आठ ग्राम के सोने के टुकड़े की कीमत बिना किसी बदलाव के 9,925 रुपये के स्तर पर कायम रही। चांदी की कीमत में 500 रुपये का उछाल देखा गया। इसकी कीमत प्रतिकिलो 23,100 से 23250 रुपये प्रतिकिलो हो गया। चांदी के सौ सिक्कों की कीमत बिना किसी बदलाव के अपने पुराने स्तर पर कायम रही। चांदी के सौ सिक्कों की खरीद कीमत 26,600 रुपये देखी गई।

Advertisement
First Published - March 27, 2008 | 1:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement