facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

महंगाई दर के बाद अब स्टील हुआ नरम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:41 PM IST

महंगाई से परेशान सरकार का हाल लगता है, अब सुधरने लगा है। गुरुवार को जहां महंगाई दर में हो रही लगातार तेजी पर ब्रेक लगा, वहीं शुक्रवार को सरकार ने बताया कि पिछले पखवाड़े में इस्पात की कीमतों में 6 फीसदी तक की गिरावट आयी है।


जानकारों के मुताबिक, इस्पात की कीमतों में हुई यह कमी इस्पात कंपनियों द्वारा मिश्रित धातु की खुदरा कीमतों पर लगाम लगाने की वजह से हुई है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, पिछले एक पखवाड़े के दौरान पिग आयरन, इनगॉट, राउंड्स, टीएमटी, एंगल, प्लेट, जीपी शीट और स्पांज आयरन की कीमतों में 3 से 6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

डीलरों की कारोबारी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने से हॉट रोल्ड कॉयल्स (एचआरसी) और वॉयर रॉड की खुदरा कीमतों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला है। सेल, टाटा, जेएसडब्ल्यू, एस्सार, इस्पात और जेएसपीएल जैसी इस्पात कंपनियों द्वारा 7 मई से कीमतें नहीं बढ़ाए जाने के बावजूद जून में इस्पात की खुदरा कीमतों में करीब 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

कीमतों में बढ़ोतरी से चिंतित इस्पात मंत्रालय ने जुलाई की शुरुआत में इस्पात उत्पादकों की बैठक बुलायी थी। इस बैठक में तय किया गया था कि इस्पात कंपनियों को निर्यात के लिए हतोत्साहित किया जाए। साथ ही, डीलरों के साथ मिलकर अधिकतम खुदरा मूल्य की पूरी प्रणाली की समीक्षा किया जाए।

सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल ने अपनी ग्राहक कंपनियों से कहा था कि वे एचआरसी पर अपना रिटेल मार्जिन 1,200 रुपये प्रति टन के दायरे में ही सीमित रखें। इसी  प्रकार एस्सार स्टील ने लगभग सभी राज्यों में एचआरसी और सीआरसी के फ्लैट उत्पादों के बिक्री के लिए हाइपर मार्ट की स्थापना की है। टाटा स्टील ने भी कंपनी के मार्केटिंग विभाग के जरिए फ्लैट उत्पादों की बिक्री के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement