facebookmetapixel
Advertisement
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांगUPI पर MDR लागू होने से पहले ही नकदी की मांग में तेज बढ़ोतरी, अगस्त में 12.5 फीसदी की जोरदार तेजीचंद्रशेखरन की वापसी से टाटा कंपनियों के शेयरों में तेजी, मार्केट कैप 20,286 करोड़ रुपये बढ़ाTata Sons में चंद्रशेखरन की वापसी से कॉरपोरेट गवर्नेंस पर चर्चा तेज, Trusts और बोर्ड के अधिकारों पर नजरMDR चार्ज ग्राहकों के ऊपर नहीं डाल पाएंगे व्यापारी, सरकार इसके लिए निगरानी तंत्र बनाने की तैयारी में

Soybean Price: नरम पड़े सोयाबीन के भाव, पेराई 50 फीसदी बढ़ी

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 5:55 PM IST
सोयाबीन

सोयाबीन की कीमतें अब नरम पड़ने लगी है। इस माह की शुरुआत में सोयाबीन की कीमतों में 200 रुपये की तेजी आई थी। लेकिन अब बीते कुछ दिनों से इसके दाम 100 रुपये क्विंटल से ज्यादा गिर चुके हैं। चालू तेल वर्ष में सोयाबीन की आवक और पेराई में पिछले तेल वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोयाबीन के दाम लुढ़के

ओरिगो कमोडिटीज में सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने बताया कि पहले विदेशों में सोयाबीन फसल को ज्यादा नुकसान बताया जा रहा था। जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोयाबीन और इसके तेल के दाम बढ़ने से घरेलू बाजार में भी सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई थी। लेकिन अब ब्राजील, अमेरिका में नुकसान पहले से कम होने की खबरें आ रही हैं। जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोयाबीन की कीमतें नरम पड़ी हैं।

घरेलू बाजार में सोयाबीन की भरपूर आवक हो रही है। ऐसे में देश में भी सोयाबीन के दाम बीते कुछ दिनों के दौरान 100 रुपये क्विंटल से ज्यादा गिर चुके हैं। इंदौर मंडी में इस समय सोयाबीन के दाम 5,650 रुपये प्रति क्विंटल हैं। मध्य प्रदेश के सोयाबीन कारोबारी राजेश पालीवाल कहते हैं कि अगले महीने से कुछ इलाकों में सरसों की नई आवक शुरू होने की संभावना है। ऐसे में आगे सोयाबीन की कीमतों में तेजी के आसार नहीं है। भाव 5,400 से 5,600 रुपये के दायरे में बने रहने की उम्मीद है।

सोयाबीन की आवक 25 फीसदी ज्यादा

चालू तेल वर्ष (अक्टूबर से नवंबर) में सोयाबीन की आवक और पेराई में इजाफा हुआ है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तेल वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में 50 लाख टन सोयाबीन की आवक हो चुकी है, जबकि पिछले तेल की समान अवधि में यह आंकड़ा 40 लाख टन था।

इस तरह चालू तेल वर्ष में सोयाबीन की आवक में 25 फीसदी इजाफा हुआ है। इस आवक के बाद कारोबारी, किसान और सोयाबीन प्लांटों के पास करीब 98 लाख टन सोयाबीन का स्टॉक बचा हुआ है। इस तेल वर्ष के लिए पुराने स्टॉक को मिलाकर सोयाबीन की कुल उपलब्धता करीब 147 लाख टन रहने का अनुमान है।

सोयाबीन की पेराई बढ़ी

ज्यादा पैदावार व उपलब्धता के कारण सोयाबीन की पेराई भी खूब हो रही है। सोपा के अनुसार चालू तेल वर्ष तीन महीनों के दौरान 32.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है। पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में 21.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई थी। इस तेल वर्ष में दिसंबर तक पेराई में करीब 51 फीसदी की वृद्धि हुई है। चालू तेल वर्ष में पेराई के लिए सोयाबीन उपलब्धता 100 लाख रहने का अनुमान है, जो पिछले तेल वर्ष की उपलब्धता 84 लाख टन से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement