अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Gold and Silver Rate today: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (3 नवंबर) को सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव घरेलू बाजार में तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,21,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,49,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 203 रुपये की तेजी के साथ 1,21,435 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,21,232 रुपये था।
खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 444 रुपये की तेजी के साथ 1,21,676 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,21,676 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,21,410 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 504 रुपये की तेजी के साथ 1,48,791 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,48,287 रुपये था।
खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,087 रुपये की तेजी के साथ 1,49,374 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,49,401 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,48,702 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,001 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,996.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.10 डॉलर की तेजी के साथ 4,018.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.25 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.16 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.33 डॉलर की तेजी के साथ 48.49 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,21,435 | 1,21,232 | 1,21,676 |
| चांदी | 1,48,791 | 1,48,287 | 1,49,374 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,000 | 3,996.50 | 4,018.60 |
| चांदी | 48.25 | 48.16 | 48.49 |
(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)