facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

उड़ीसा में चावल के रेकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:44 AM IST

बाढ़ की विभीषिका से राज्य के 30 जिलों में से अधिकतर के प्रभावित होने के बावजूद उड़ीसा सरकार को उम्मीद है कि इस साल चावल का रेकॉर्ड उत्पादन होगा।


एक अधिकारी के मुताबिक, उड़ीसा के 30 में से 17 जिलों में लगभग तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसल बाढ़ से जहां थोड़ी प्रभावित हुई है वहीं चार लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल पानी में डूब गई। राज्य के कृषि और खाद्य उत्पादन निदेशक अरविंद कुमार पाधी ने कहा कि इस नुकसान के बावजूद उन्हें आशा है कि चावल का रिकॉर्ड उत्पादन होगा।

पाधी ने कहा कि राज्य के अन्य हिस्सों में फसल की स्थिति अच्छी होने से धान की बंपर पैदावार होगी और इससे लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस खरीफ सीजन में सरकार ने लगभग 72 लाख टन का लक्ष्य निर्धारित किया था जो बाढ़ के चलते घटकर 70 लाख टन तक जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष में राज्य में 76.14 लाख टन चावल का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ था जिसमें 68.26 लाख टन खरीफ सीजन में तथा 7.88 लाख टन रबी सीजन में पैदा किया गया। हालांकि, रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद उड़ीसा पैदावार के मामले में राष्ट्रीय औसत से पिछड़ा हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पैदावार का राष्ट्रीय औसत 2.1 टन प्रति हेक्टेयर है जबकि उड़ीसा में यह महज 1.70 टन प्रति हेक्टेयर है। उड़ीसा की 4.09 करोड़ जनता के लिए 85.67 लाख टन खाद्यान्न की जरूरत होती है। पिछले साल यहां 92.13 लाख टन खाद्यान्न पैदा हुआ था।

पाधी ने बताया कि इस तरह यहां जरूरत से 6.46 लाख टन ज्यादा अनाज का उत्पादन हुआ।पाधी के मुताबिक, पिछले साल राज्य में पहली बार जरूरत से अधिक खाद्यान्न का उत्पादन हुआ। खाद्यान्नों में चावल, मक्का, गेहूं, ज्वार और छोटा बाजरा तथा दालों जैसे मूंग, कुल्थी आदि शामिल हैं।

पाधी ने कहा कि कृषि और खाद्यान्नों के उत्पादन के मामले में उड़ीसा आने वाले दिनों में आत्मनिर्भर हो जाएगा। राज्य ने पहले ही प्रगतिशील कृषि नीति-2008 अपना लिया है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल किसानों को फायदा होगा बल्कि विभिन्न फसलों के पैदावार में भी इजाफा होगा।

इसके अलावा, कृषि विभाग ने राज्य में चावल का उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘सिस्टम ऑफ राइस इंटेंसीफिकेशन’ के अपनाए जाने पर जोर दिया है। उल्लेखनीय है कि कई राष्ट्रीय प्रायोजित योजनाएं जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को विभिन्न फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए पहले ही लागू किया जा चुका है।

Advertisement
First Published - October 27, 2008 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement