facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

बरसात बनी धान के लिए काल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बीते एक सप्ताह से जारी बारिश के बाद 21 जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह हो चली है।


माया सरकार ने जरूरी कदम उठाते हुए इन सभी जिलों को संवेदनशील घोषित कर दिया है। अच्छी बारिश के चलते धान की रोपाई इस महीने के अंत तक पूरी हो जाने की आशा थी, अब थम सी गई है।

अच्छे मौसम को देखते हुए इस साल कृषि विभाग ने करीब 60 लाख हेक्टेयर धान की रोपाई का लक्ष्य रखा था, जिसके 25 जुलाई तक पूरा हो जाने की आशा जताई गई थी। लगातार बारिश के चलते अब तक बलरामपुर, सिध्दार्थनगर, बाराबंकी, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बलिया और देवरिया में कई लाख हेक्टेयर फसल बरबाद हो चुकी है।

प्रदेश के मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता के अनुसार अति संवेदनशील 11 जिलों में राहत के लिए 3-3 करोड़ रुपये और संवेदनशील 22 जिलों के लिए 2-2 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। गुप्ता के मुताबिक गोरखपुर और सिध्दार्थनगर जिलों में जितना पानी पूरे साल बरसता है, उतना अभी तक बरस चुका है। कई जिलों में बारिश ने पूरी फसल बरबाद कर दी है तो प्रदेश के कुछ हिस्सों से धान पौधे गलने की भी खबर है। कृषि वैज्ञानिकों ने ऐसे किसानों को फिर से रोपाई की सलाह दी है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान गल जाने की दशा में खाली खेतों में उड़द और मूंग बोकर नुकसान को कुछ हद तक टाला जा सकता है। इसके अलावा कम समय में तैयार होने वाली धान की प्रजाति को सीधे बोकर भी नुकसान की भरपाई की जा सकती है। कृषि निदेशक राजित राम वर्मा ने भी ऐसी ही सलाह किसानों को दी है। वर्मा के अनुसार इस समय बाजार में धान की ऐसी प्रजातियां उपलब्ध हैं, जो 130 से 140 दिन में तैयार हो जाती हैं।

इससे समय की बचत भी होती है और साथ में उपज को नुकसान कम होता है। मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में बारिश के कुछ और दिन जारी रहने का अंदेशा जताया है। अगर बारिश एक सप्ताह और जारी रहती है, तो धान की फसल को भारी नुकसान होने की पूरी आशंका है।

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 1:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement