facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

फसल और उपभोक्ताओं के लिए खुशियों की सौगात लाई बारिश

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:47 PM IST

दिल्ली व आस-पास के इलाकों में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है।

किसानों का कहना है कि ऐसी बारिश फसलों को विशेषकर धान एवं गन्ने को बढ़ाने में मदद करती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक इस प्रकार की बारिश जारी रहेगी।

किसानों के मुताबिक दिल्ली से सटे इलाकों में चाहे वह उत्तर प्रदेश का इलाका हो या फिर हरियाणा का, सभी जगहों पर मुख्य रूप से धान एवं गन्ने की खेती होती है।

इन इलाकों में धान के किसान बारिश होने से पहले बोरिंग के जरिए रोजाना पानी पटा रहे थे। गाजियाबाद के किसान नरेश सिरोही कहते हैं, ‘इस बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों को पानी भी मिल जा रहा है और किसानों को पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ रहे हैं।’

उन्होंने बताया कि किसानों को बोरिंग के जरिए पानी पटाने के लिए 80 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है।

किसानों के मुताबिक ऐसी बारिश नुकसानदायक तब होती है जब फसल पक चुकी हो या पकने के कगार पर हो। इस मौसम में तो धान को पानी की सख्त जरूरत होती है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर तक 19.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी तो गुरुवार को 61.8 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार को भी कमोबेश इतनी ही बारिश हुई। विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक इस प्रकार की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

सब्जियां हुईं सस्ती

दिल्ली व आसपास के इलाके में तीन दिनों से हो रही बारिश से सब्जियों की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है उल्टा सब्जियां सस्ती हो गयी है।
शुक्रवार की सुबह आजादपुर मंडी में सब्जियों की आवक पिछले सप्ताह के मुकाबले 50 फीसदी अधिक रही।

आजादपुर मंडी में सब्जी के थोक विक्रेता बलबीर सिंह ने बताया कि बैगन, गोभी, भिंडी, परवल, घिया जैसी सब्जियों की कीमत पिछले पखवाड़े के मुकाबले आधी रह गयी है। भिंडी की थोक कीमत 10 रुपये प्रति किलोग्राम, बैगन 5 रुपये प्रति किलोग्राम और फूलगोभी 15 रुपये किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि अधिकतर सब्जियों की आवक स्थानीय स्तर पर हो रही है। इसके अलावा राजस्थान, इंदौर एवं हरियाणा से भी सब्जियों की आपूर्ति हो रही है।

बारिश के कारण किसान सब्जियों को खेतों में रखने के बजाए उसे बेचना ज्यादा उचित समझ रहे हैं। सब्जी कारोबारियों का यह भी कहना है कि आने वाले समय में अब सब्जियों के दाम चढ़ने के कोई आसार नहीं है।



 

Advertisement
First Published - September 20, 2008 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement