facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जा

चावल के रेकॉर्ड उत्पादन की संभावना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:04 PM IST

धान के रकबे में वृध्दि को देखते हुए भारत का चावल उत्पादन इस कृषि वर्ष में पिछले वर्ष के 9.64 करोड़ टन के रेकॉर्ड उत्पादन के स्तर को लांघ सकता है, जबकि कुछ उत्पादक क्षेत्रों में बाढ़ के कारण खरीफ फसल प्रभावित हुई है।


कृषि अनुसंधान विभाग (डीएआरई) में सचिव मंगला राय कहा – रकबे और फसल की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि चावल उत्पादन इस साल रेकॉर्ड स्तर को छू सकता है। ऐसा इस तथ्य के बावजूद होगा कि बाढ़ के कारण कुछ क्षेत्रों में फसल की स्थिति प्रभावित हुई है। यहां एक सम्मेलन के मौके पर उन्होंने कहा कि सितंबर में पर्याप्त बारिश तथा कीटों के खिलाफ निगरानी भी बम्पर फसल में अपना योगदान देगी।

राय ने उत्पादन की मात्रा में बढ़ोतरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा करना फिलहाल मुश्किल है। इस अवधि में चावल और सोयाबीन का क्षेत्रफल लगभग सात प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि चालू खरीफ सत्र में 22 अगस्त तक मक्का, गन्ना, अरहर और कपास सहित दस महत्वपूर्ण फसलों का क्षेत्रफल लगभग 24 प्रतिशत तक घटा है।

राय ने कहा कि बाढ़ के कारण बिहार में मक्का उत्पादन में कमी को भी पूरा किया जा सकता है बशर्ते कि किसान सिंगल क्रॉस हाइब्रिड (उच्च गुणवत्ता वाले) बीजों का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल करें। इससे उत्पादकता में करीब 50 फीसदी की वृध्दि होगी।

राय ने कहा, फसल की कुल स्थिति बेहतर दिखाई पड़ रही है बावजूद इसके कि देश के कुछ हिस्से में सूखे की स्थिति है तथा कुछ हिस्से में बाढ़ जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा, इसके अलावा खाद्य तेलों की उपलब्धता प्रभावित नहीं होगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में फसल प्रभावित हुई हैं। भारत सालाना करीब 75 लाख टन खाद्य तेल का आयात करता है।

Advertisement
First Published - August 29, 2008 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement