facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

असामान्य हैं तेल की कीमतें : ओपेक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:02 PM IST

ओपेक अध्यक्ष चकीब खलील ने कहा है कि कच्चे तेल की मौजूदा 120 डॉलर प्रति बैरल से ऊंची कीमतें असामान्य हैं, जो उचित परिस्थितियों में 78 डॉलर प्रति बैरल तक टूट सकती है।


खलील ने बताया कि डॉलर में मजबूती जारी रही और ईरान से पश्चिमी देशों के संबंधों में सुधार हुआ तो  दीर्घकालिक तौर पर तेल की कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच जाएगी। उनके अनुसार, इस समय तेल की  आपूर्ति पर्याप्त है और बाजार में संतुलन है।

उन्होंने कहा कि शेयर बाजार अच्छी स्थिति में हैं और मांग में किसी तरह का व्यवधान नहीं है। उल्लेखनीय है कि कच्चे तेल की कीमत पिछले साल भर में दोगुनी हो गयी है। इस माह की शुरुआत में तो कच्चा तेल लगभग 147 डॉलर प्रति बैरल की रेकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद अब इसमें गिरावट का रुख है।

कच्चे तेल की कीमतों में और कमी आने पर तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के किसी सदस्य देश द्वारा उत्पादन घटाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि वे ऐसा नहीं सोचते। उन्होंने उल्टे सवाल किया कि इन देशों को उत्पादन में क्यों कटौती करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे तो हमेशा यही सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बाजार में अच्छी मांग और आपूर्ति हो। गौरतलब है कि ओपेक के एकमात्र एशियाई सदस्य देश इंडोनेशिया ने कहा है कि वह इस साल के अंत में अपनी सदस्यता का नवीकरण नहीं करेगा। वह इसलिए कि पिछले कुछ साल में इंडोनेशिया तेल का आयात करने लगा है।

Advertisement
First Published - July 29, 2008 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement