facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

निफ्टी अब 5300-5400 की ओर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:23 PM IST

विदेशी संस्थागत निवेशकों की शुध्द बिकवाली लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों की तगड़ी खरीदारी से नई वायदा सीरीज के पहले ही दिन निफ्टी अपने 4900 के रेसिस्टेंस स्तर को पार कर गया।


निफ्टी का अप्रैल वायदा 29 अंकों के प्रीमियम पर बंद हुआ जबकि ओपन इंटरेस्ट में 12 फीसदी का इजाफा आ गया, जिससे साफ है कि बाजार में ताजा लंबी पोजीशन ली जा रही है।


वीएफएम डायरेक्ट डॉट कॉम के टेक्निकल एनेलिस्ट कमलेश लांगोटे के मुताबिक हालांकि निफ्टी के तगड़े प्रीमियम से इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि लंबी पोजीशन की पर्याप्त हेजिंग नहीं की गई है। लिहाजा बाजार नीचे जाने या फिर बिकवाली का दबाव बनते ही मौजूदा रैली टूट जाएगी।


शुक्रवार को करीब पूरे दिन निफ्टी वायदा 10-15 अंकों के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था लेकिन जैसे ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी पोजीशन कवर करनी शुरू की तो यह प्रीमियम बढ़कर 29 अंक हो गया जिसके बाद निफ्टी में तेजी से सुधार आया और सूचकांक 4796 के अपने निचले स्तर से ऊपर आ गया।


शुक्रवार को निफ्टी के 4900 के ऊपर बंद होने से अब लग रहा है कि निफ्टी  अब 5100 अंकों के 200 दिन के औसत उतार-चढ़ाव को पाने की कोशिश करेगा। इसके अलावा काफी समय बाद रिलेटिव स्ट्रेग्थ इंडेक्स भी अपने 50 के औसत स्तर से ऊपर आ गया है जिससे बाजार में सकारात्मक रुख के आसार लग रहे हैं।


बाजार ने ब्रेकआउट के संकेत दिए हैं, निफ्टी 4800 के स्तर से उबर कर 4942 के स्तर पर बंद हुआ है और अब यह 5300-5400 के स्तर की ओर बढ़ रहा है। निफ्टी को अब पहला रेसिस्टेंस 5009 और 5099 के स्तरों पर मिलेगा जबकि इसका सपोर्ट 4835 के स्तर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
First Published - March 30, 2008 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement