facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

दालों का आयात करेगी एमएमटीसी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:09 PM IST

घरेलू बाजार में दाल की सप्लाई बढाने केलिए सरकारी कंपनी एमएमटीसी लिमिटेड ने 69 हजार टन दाल के आयात के लिए बोली आमंत्रित की है।


बुधवार को जारी अंतररराष्ट्रीय टेंडर केतहत एमएमटीसी ने कनाडा मूल के 35 हजार टन सफेद मटर और फ्रांसीसी मूल के 22 हजार टन सफेद मटर के आयात की इच्छा जताई है। इसके अलावा टेंडर में म्यांमार मूल के छह-छह हजार टन तुअर और उड़द दाल के आयात की बात कही गई है। इन दालों की शिपमेंट अवधि इस साल अप्रैल से नवंबर तक की होगी।


इन दालों की डिलिवरी मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और विशाखापट्टनम बंदरगाह पर स्वीकार की जाएगी। टेंडर के लिए एमएमटीसी द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, दाल के लिए बोली लगाने वालों से कहा गया है कि नया फसल होना चाहिए और यह साफ-सुथरा होने का साथ-साथ फफूंद व कृत्रिम रंग आदि से मुक्त होना चाहिए। 2 अप्रैल तक बोली लगाई जा सकती है।


एमएमटीसी ने कहा है कि उसी दिन टेंडर खोले जाएंगे और इस पर अंतिम फैसला 9 अप्रैल को लिया जाएगा। सरकारी कंपनी मसलन एमएमटीसी, एसटीसी, पीईसी जैसी कंपनियां घरेलू बाजार में दाल आदि की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर आयात करती रहती है। इन कंपनियों ने 20 मार्च तक 14.1 लाख टन दाल के आयात कॉन्ट्रैक्ट किया था।

Advertisement
First Published - March 27, 2008 | 2:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement