facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

लाल सागर संकट पर हुई बैठक, 15-20% बढ़ सकती है चावल निर्यात की कीमत

Advertisement

सरकार ने पाया कि लाल सागर व्यापार मार्ग में व्यवधान से भारत के उच्च गुणवत्ता के बासमती चावल के निर्यात पर असर पड़ सकता है।

Last Updated- January 04, 2024 | 11:07 PM IST
Rice export

लाल सागर संकट और भारत से बाहर जाने वाले माहवाहक जहाजों पर उसके असर पर विचार के लिए गुरुवार को वाणिज्य सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस मामले से जुड़े लोगों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

सरकार ने पाया कि लाल सागर व्यापार मार्ग में व्यवधान से भारत के उच्च गुणवत्ता के बासमती चावल के निर्यात पर असर पड़ सकता है, जो यूरोप, मिस्र और पश्चिम एशिया के कुछ देशों में भेजा जाता है। अगर व्यापार लंबे मार्ग के माध्यम से किया जाता है तो इससे चावल निर्यात की कीमत 15 से 20 प्रतिशत बढ़ सकती है।

मिस्र जैसे एशियाई देशों और नीदरलैंड जैसे उत्तरी यूरोप के देशों में माल भेजने के लिए भारत लाल सागर वाले मार्ग का इस्तेमाल करता है, जिस पर कुछ असर पड़ सकता है। निर्यातकों ने पिछले महीने कहा था कि अगर स्थिति खराब रहती है तो पेट्रोलियम उत्पाद और मशीनरी निर्यात प्रभावित हो सकता है।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement